Doordrishti News Logo

युवक के अपहरण मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

  • वारदात में प्रयुक्त कार जब्त
  • अन्य की तलाश जारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक के अपहरण मामले में एक आरोपी गिरफ्तार। कमिश्ररेट की झंवर पुलिस ने अपहरण के एक प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयुक्त ब्रेजा कार को जब्त किया गया है। प्रकरण से जुड़े अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। इस बारे में 25 मई को मामला दर्ज कराया गया था।

थानाधिकारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा अपहरण करने में वांछित आरोपी रामस्वरूप उर्फ स्वरूप को गिरफ्तार किया गया। मामले के अनुसार खुडाला निवासी गोविन्दराम पुत्र खंगारराम विश्नोई ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि रात 8 बजे जाम्भोजी के मन्दिर के पास मेरे भाणजे रवि को स्वरुप पुत्र हड़मानराम, रविन्द्र पुत्र भागीरथ और भागीरथ पुत्र हडमानराम यह तीनों खुडाला के ही निवासी है।

खेमे का कुआ के पास में देर रात चाकूबाजी,युवक घायल

तीनों ने मिलकर मेरे भाणजे को गाड़ी में डालकर गांव से दुर ले जाकर गाड़ी के पीछे रस्सी से बांधकर घसीटा। जिससे वह बेहोश हो गया। उसे लकड़ी व बैल्ट से भी मारा व उल्टा कर उसके पैरों व हाथों पर भी मारा।
उसे गाड़ी में वापिस डालकर पाबूनाडा सुल्तान नगर ले आए। इस गाडी के आगे रैकी करने के लिए रामचन्द्र पुत्र भल्लाराम निवासी खुडाला कर रहा था।

वहां से मेकाराम सारण के घर के आगे बेहोशी की हालत में छोडक़र चले गए। इस सब वारदात के पीछे मेकाराम ही है। इसने ही इनको मारपीट करने के लिए बोला था। हडमानराम ने मुझे व मेरे भाणजे रवि को जान की धमकी दी थी।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026