Doordrishti News Logo

पुलिस देख डंपर छोड़ भागा चालक पीछे पैदल भागी पुलिस

डंपर में मिली अवैध मिट्टी -चालक गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस देख डंपर छोड़ भागा चालक पीछे पैदल भागी पुलिस। शहर के निकट बुझावड़ गांव में गश्त कर रही पुलिस को देखकर एक डंपर का चालक गाड़ी को खेतों में उतार कर भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो वह डंपर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने आखिरकार पैदल भाग कर पकड़ा। डंपर में अवैध मिट्टी भरी मिली। जो गांव में ही जेडीए की जमीन से खोद कर भरी गई थी। पुलिस ने अवैध मिट्टी से भरा डंपर जब्त किया है।

दूसरी तरफ कुड़ी भगतासनी पुलिस ने पाली रोड झालामंड चौहारा के पास में अवैध बजरी से भरा एक डंपर जब्त किया है।बोरानाडा थानाधिकारी डॉ.हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि रात को पुलिस गश्त पर थी। तब बुझावड़ गांव- नंदनवन फार्म के पास में एक डंपर आते दिखा। पुलिस को देखकर उसका चालक गाड़ी को मोडक़र खेतों की तरफ से ले गया। इस पर पुलिस ने डंपर का पीछा किया तो चालक अंधेरे में डंपर छोडक़र भाग गया। इस पर उसे पैदल पीछाकर पकड़ा गया।

आधी रात को रॉयल्टी नाके पर मचाया उत्पात

चालक ने खुद का नाम पता गांगाणा निवासी नजीर खां पुत्र निसार खां बताया। डंपर में भरी मिट्टी को लेकर कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाए गए। इस पर उसे गिरफ्तार किया गया। डंपर में लादी गई अवैध मिट्टी गांव में ही जेडीए की जमीन से खोद कर भरी गई थी।

कुड़ी भगतासनी में पकड़ा अवैध बजरी डंपर 
इधर कमिश्ररेट की कुड़ी भगतासनी थाने के एएसआई आनंद सिंह रात को गश्त पर थे। तब झालामंड चौराहा के पास पाली रोड पर बजरी से भरा डंपर मिला। इस पर उसके चालक परिचालक से बजरी के संबंध में पूछताछ किए जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बजरी से भरा डंपर जब्त किया गया। उसके चालक परिचालक धींगाणा निवासी सुनील पटेल और केरू निवासी सुनाराम देवासी को पकड़ा गया।