रेस्टारेंट मैनेजर और स्टाफ से मारपीट
तोड़फोड़ का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेस्टारेंट मैनेजर और स्टाफ से मारपीट। शहर कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना क्षेत्र में एक रेस्टारेंट में घुसकर कुछ लोगों ने तोडफ़ोड़ करने के साथ मैनेजर और स्टाफ से मारपीट की। रेस्टारेंट संचालक की तरफ से कुड़ी भगतासनी थाने में एक युवक को नामजद कर रिपोर्ट दी गई है।
दो स्थानों से बाइक चोरी, केस दर्ज
कुड़ी पुलिस ने बताया कि पंकज दाधिच पुत्र पुरूषोत्तम दाधिच की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि पाश्र्वनाथ सिटी सांगरिया बाइपास पर उसका रेस्टारेंट है। जहां पर ओमसिंह नाम का शख्स अपने कुछ साथियों संग आया और रेस्टारेंट में तोडफ़ोड़ किए जाने के साथ स्टाफ से मारपीट की। मैनेजर से भी मारपीट की गई।
