अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई,दस गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई,दस गिरफ्तार। कमिश्ररेट पुलिस ने रविवार को अलग अलग स्थानों से अवैध रूप से शराब बेचने और रखने के आरोप में दस लोगों को पकड़ा है। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस बनाए गए है।
बोरानाड़ा थाने के एएसआई गोकाराम ने रायल रजवाड़ा रेस्टोरेंट के पास रोहिचा खुर्द निवासी रवन्द्रि सिंह को गिरफ्तार कर बेचने को रखे 43 पव्वे जब्त किए। इसी तरह नागौरी गेट थाने के एएस आई पप्पूसिंह ने कागा रोड पर संजू कोहली को पकड़ा और 40 पव्वे दशी शराब के जब्त किए।
चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने के हैड कांस्टेबल सोहन कुमार ने विजयी लक्ष्मी सोसायटी के सामने गोरधन को गिरफ्तार कर 36 पव्वे तथा थाने के एएसआई रामप्रसाद ने बिहारी कॉलोनी में नरेन्द्र सिंह सेे 37 पव्वे जब्त किए।
विवक विहार थाने के एसआई सुखदास नेे हनुमान भाखरी नंदवान क्षेत्र में लखपति और थाने के एएसआई शंकरलाल ने मेघवालों का बास नंदवान क्षेत्र में आर्यन को अवैध शराब के साथ पकड़ा।
मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत
सूरसागर थानेे के एसआई पाबूदान सिंह ने केरू पाइप लाइन के पास चौपड़ क्षेत्र में हनुमान भील को गिरफ्तार कर बेचने को रखी अवैध शराब जब्त की। सूरसागर थान के एएसआई हंसराज ने राजीव गांधी नगर आवासीय योजना के पास भूरीबेरी क्षेत्र में सुनिल नट को पकड़ा।
देवनगर थान के एएसआई ओमाराम ने प्यार मोहन चौराहे के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे आशिष और थाने के एस आई अचालारम नेे अनिता से अवैध शराब बरामद की।
