विश्व पर्यावरण दिवस पर चला जागरूकता अभियान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विश्व पर्यावरण दिवस पर चला जागरूकता अभियान।अपर मंडल रेल प्रबंधक के आदेशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जोधपुर मंडल में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि सोमवार को मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर PA सिस्टम के माध्यम से रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान स्टील अथवा रीयूजेबल बोतल साथ लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यात्रियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने के बारे में जागरूक किया गया।

5 पटरियों के नीचे डाले 36 भारी बॉक्स

उन्होंने बताया कि स्टेशन पर वेंडरों को भी अपनी स्टॉल से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे को अलग ब्लू डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित किया गया। जैसलमेर,बाड़मेर,पाली, भगत की कोठी (BGKT) एवं नागौर स्टेशनों पर CHI द्वारा यात्रियों एवं वेंडरों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान को यात्रियों द्वारा सराहा गया तथा उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का संकल्प भी लिया।