कैबिनेट मंत्री पटेल ने किया जीव हत्या बंद करने का आह्वान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कैबिनेट मंत्री पटेल ने किया जीव हत्या बंद करने का आह्वान। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने जीव हत्या बंद करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जीव हत्या और धार्मिक त्योहारों के दौरान पशु बलि पर कहा कि त्योहारों को बिना जीव हत्या के भी मनाया जा सकता है। यह बात उन्होंने आज सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि जैन धर्म, हिंदू धर्म और बिश्नोई समाज की परंपराओं में जीव रक्षा को सर्वोच्च माना गया है। उन्होंने कहा कि गौ हत्या नहीं होनी चाहिए और जीव-जंतुओं की हत्या पर रोक लगनी चाहिए लेकिन यह विषय संवैधानिक और सामाजिक दोनों दृष्टि से गंभीर है।

उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और उनकी पूजा पद्धतियों का सम्मान भी जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि समाज में जागरूकता बढऩे के साथ धीरे-धीरे जीव हत्या पूरी तरह बंद हो सकती है। अजमेर दरगाह शरीफ से गौ हत्या बंद करने की उठी मांग के सवाल पर भी मंत्री ने कहा कि सभी समाजों को मिलकर जीवों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए और सामाजिक सद्भाव बनाए रखते हुए संवेदनशीलता के साथ इस विषय पर विचार करना चाहिए।

जांच पूरी होने के बाद ही मिलेगी फाइनल रिपोर्ट की कॉपी

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और देशहित में लिए जा रहे निर्णयों की सराहना की।
पश्चिमी एशिया में चल रहे संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों व जनप्रतिनिधियों से फिजूलखर्ची रोकने, काफिले में अनावश्यक वाहन कम करने,विदेश यात्राओं से बचने और निजी होटलों में अनावश्यक बैठकों से परहेज करने का आह्वान किया है, जिससे बचाया गया धन देश और आम जनता के काम आ सके। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया को एकजुटता और अनुशासन का संदेश दिया था।