25 मई से वंदे गंगा जल संरक्षण महाअभियान

  • गंगा दशहरा से पर्यावरण दिवस तक 12 दिन चलेगा जन आंदोलन
  • मंत्री जोगाराम पटेल करेंगे शुभारंभ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),25 मई से वंदे गंगा जल संरक्षण महाअभियान।राज्य सरकार के निर्देश पर जोधपुर जिले में 25 मई से 5 जून तक ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान- 2026 चलाया जाएगा। गंगा दशहरा से विश्व पर्यावरण दिवस तक चलने वाले इस अभियान में जल संरक्षण,वर्षा जल संग्रहण, स्वच्छता और पर्यावरण संवर्धन के लिए जिलेभर में व्यापक आयोजन होंगे।

25 मई को बाईजी का तालाब पर होगा शुभारं
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ 25 मई सुबह 7:30 बजे रावतों का बास स्थित बाईजी का तालाब पर होगा। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल मुख्य अतिथि होंगे। कलक्टर ने रविवार को स्थल का निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल,छाया और सुरक्षा के निर्देश दिए। शुभारंभ पर जल स्रोतों पर स्वच्छता अभियान,श्रमदान और दीप प्रज्ज्वलन होगा।

12 दिन,12 थीम पर चलेगा अभियान
अभियान को जन- आंदोलन बनाने के लिए हर दिन अलग गतिविधि तय की गई है।
25 मई:-
नहरों-बांधों पर पूजन, डी-सिल्टिंग, कैच द रेन गतिविधि,कलश यात्रा, पौधारोपण

26 मई:-
नुक्कड़ नाटक,वंदे गंगा संकल्प,अमृत सरोवर शिलान्यास,ग्राम सभाएं

27 मई:-
गौशालाओं में स्वच्छता, जल संरक्षण संगोष्ठियां, मीडिया फील्ड विजिट

28 मई:-
रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड पर वंदे गंगा जल सेवा, सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सफाई

29 मई:-
तालाब-जोहड़ों की सफाई, सोख्ता गड्ढों की स्वच्छता

30 मई:-
जल चौपाल,मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन कार्यों का लोकार्पण

31 मई:-
प्रभात फेरी,साइकिल रैली, बावड़ियों की सफाई,परिंडे बांधना

1 जून:-
ड्रिप-स्प्रिंकलर योजनाओं की स्वीकृति,प्राकृतिक खेती कार्यशाला

2 जून:-
नहरों बांधों पर डी- सिल्टिंग,कर्मभूमि से मातृभूमि कार्यों का अवलोकन

3 जून:-
मीडिया राउंड टेबल, ट्रांसफार्मरों के पास सफाई अभियान

4 जून:-
स्कूल-कॉलेजों में निबंध- चित्रकला प्रतियोगिता, सरकारी भवनों में RWHS सफाई

5 जून:-विश्व पर्यावरण दिवस पर समापन, हरियालो राजस्थान की तैयारी, जल गौरव सम्मान समारोह।

जल गौरव सम्मान से होंगे सम्मानित
5 जून को समापन समारोह में जल संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले भामाशाहों,संस्थाओं, पंचायतों,नगर निकायों, NGOs और जल योद्धाओं को ‘जल गौरव सम्मान’ दिया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी। कलक्टर ने सभी विभागों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं।