Doordrishti News Logo

25 मई को लगेगा कैंपस प्लेसमेंट शिविर

  • आईटीआई एवं डिप्लोमा धारकों को मिलेंगे रोजगार के अवसर
  • राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में लगेगा एक दिवसीय शिविर
  • निजी क्षेत्र में रोजगार, कौशल प्रशिक्षण एवं ऑन-द-स्पॉट प्रारंभिक चयन की सुविधा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),25 मई को लगेगा कैंपस प्लेसमेंट शिविर। संभागीय रोजगार कार्यालय,जोधपुर द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 25 मई को एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा।

संभागीय रोजगार कार्यालय,जोधपुर के उपनिदेशक आनंद कुमार सुथार ने बताया कि शिविर का आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, रेजिडेंसी रोड (नगर निगम के समीप),जोधपुर में किया जाएगा। शिविर में आईटी आई एवं डिप्लोमा/पॉलिटेक्निक योग्यताधारी अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान अभ्यर्थियों को कौशल प्रशिक्षण संबंधी जानकारी भी प्रदान की जाएगी तथा निजी नियोजकों द्वारा शिविर स्थल पर ही अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया जाएगा,जिससे युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में प्रभावी अवसर उपलब्ध होंगे।

25 मई से वंदे गंगा जल संरक्षण महाअभियान

इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक योग्यता संबंधी मूल दस्तावेजों के साथ 25 मई को शिविर स्थल पर उपस्थित होकर इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

उपनिदेशक आनंद कुमार सुथार ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।