नशे के खिलाफ जागरूकता व्याख्यान
- पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुआ आयोजन
- ANTF के SI प्रमीत चौहान बोले-जागरूकता और इच्छाशक्ति से बनेगा नशामुक्त समाज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नशे के खिलाफ जागरूकता व्याख्यान। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जोधपुर में शुक्रवार को नशे के खिलाफ जागरूकता विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर रखकर स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना था।
एमडीएमएच के बाथरूम में मिला नवजात का शव
ANTF अधिकारी ने बताए दुष्परिणाम
मुख्य वक्ता एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) जोधपुर के उप निरीक्षक प्रमीत चौहान ने छात्रों को नशे के प्रकार, दुष्परिणाम,कानूनी पहलू और परिवार-समाज पर पड़ने वाले असर की जानकारी दी। उन्होंने कहा, जागरूकता और दृढ़ इच्छाशक्ति से ही समाज को नशामुक्त बनाया जा सकता है। चौहान ने युवाओं से संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्रशासन को देने और दोस्तों-परिवार को भी जागरूक करने की अपील की।
भविष्य के प्रति सजग रहें
प्राचार्य डॉ.अजय माथुर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम व्यक्तित्व विकास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत करते हैं। उन्होंने छात्रों से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की रूपरेखा
कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष राजेश बिश्नोई ने अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। मंच संचालन टीआर राठौड़ ने किया। व्याख्यान में शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।
