Doordrishti News Logo

30 लाख के आभूषण चोरी

  • घर से संदूक उठाकर खाली प्लॉट पर डाला
  • दिनदहाड़े घर में चोरी की घटना
  • दंपत्ति बाहर गया हुआ था

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),30 लाख के आभूषण चुरा लिए। शहर के केरू स्थित रामदेव कॉलोनी में एक घर में दिनदहाड़े चोरी हो गई। परिवार में दंपत्ति किसी कार्य के लिए एक से चार बजे के बीच बाहर गए थे। वापिस लौटे तो चोरी का पता लगा। चोरों ने ताले तोडक़र प्रवेश किया और फिर संदूक उठाकर बाहर खाली प्लॉट पर फेंक दिया।

संदूक में 20-22 तोला सोने और आधा किलो चांदी के आभूषण थे। आस पास कै मरें भी नहीं है। दंपत्ति प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वक्त घटना पत्नी अस्पताल किसी काम से गई थी।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि रामदेव कॉलोनी केरू निवासी सुरेश पुत्र प्रकाश मेघवाल की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि 21 मई की दोपहर एक से अपरान्ह चार बजे के बीच उसका घर सूना था। उसकी पत्नी अस्पताल किसी काम से बाहर गई थी। वापिस लौटी तो ताला टूटे होने के साथ सारा सामान बिखरा मिला। अज्ञात चोर घर के अंदर रखा संदूक उठाकर ले गए और खाली प्लॉट पर डाल दिया।

रास्ता जाम करने पर पुलिस ने कराया केस दर्ज

संदूक में सोने की 3 तोला की आड,3 तोला हार,4 तोला चांदबाला,1 तोला मंगलसूत्र,1 तोला रखड़ी सेट,दो तोला हाथ की पुणच जोड़ी,चार अगुंठियां 1 तोला,ओम का प्रतीक आधा तोला,कान के झूमके दो जोड़ी,नाक की बाली 3 सेट,माथे का फूल,नथ आधा तोला के साथ चांदी के आइटम 65 तोला अलग अलग वजनी पायजेब जोडिय़ां,अंगूठी, बिछियां,ब्रेसलेट एवं कंगन सेट पांच तोला एवं लगभग 50 हजार की नगदी चोरी कर ले गए।

पीडि़त की सूचना पर राजीव गांधी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया गया। पुलिस ने बताया कि आस पास कोई सीसीटीवी कैमरों आदि नहीं लगे है।फिलहाल अग्रिम जांच की जा रही है।

सेक्टर 15 सीएचबी में सूने मकान में चोरी 
दूसरी तरफ चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 15 में एक सूने मकान में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से दो तीन तोला सोने के जेवरात और पाव भर चांदी के आइटम चोरी कर ले गए। इस बारे में घर मालिक ज्ञानसिंह तंवर पुत्र गुमानसिंह ने चोरी की रिपोर्ट चौहाबो थाने में दर्ज कराई है।