रास्ता जाम करने पर पुलिस ने कराया केस दर्ज
झालामंड में नाबालिग की मौत का मामला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रास्ता जाम करने पर पुलिस ने कराया केस दर्ज। शहर के झालामंड स्थित मोती मार्केट में गुरुवार की रात को एक्सीडेंट में किशोर की मौत होने के बाद मृतक के परिजनों और समाज के लोगों ने झालामंड रिंग रोड पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया था। शुक्रवार को मामला शांत हुआ था। अब कुड़ी थानाधिकारी की तरफ से मृतक के परिजन के साथ समाज के कुछ लोगों को नामजद कर रास्ता अवरूद्ध किए जाने का केस दर्ज करवाया गया है। जिसमें जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार की रात को किशोर दिव्यांशु प्रजापत पुत्र कुलदीप की सडक़ हादसे में मौत हो गई थी। पत्थर से लदे ट्रक के अचानक से ब्रेक लगाने से दिव्यांशु गाड़ी के पीछे घुस गया था और बुरी तरह घायल हो गया था,जिसे अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने मृत बता दिया था।
विरोध के बीच निगम ने पकड़े 14 निराश्रित पशु
इस घटनाक्रम के विरोध में झालामंड क्षेत्र में रहने वाले कुम्हार समाज के लेागों ने झालामंड रिंग रोड पर रास्ता जामकर प्रदर्शन किया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश पर शुक्रवार को मामला शांत हुआ था।
कुड़ी थानाधिकारी तेजकरण की तरफ से रिंग रोड झालामंड में हाईवे पर रास्ता जाम किए जाने पर कुम्हार समाज के सुमेर प्रजापत,श्रवण चकेणिया, पुखराज,कुलदीप,बिजेश आदि के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
