हुक्का बार पर दबिश, हुक्के और तम्बाकू फ्लैवर जब्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हुक्का बार पर दबिश, हुक्के और तम्बाकू फ्लैवर जब्त। एक हुक्काबार पर पुलिस ने दबिश देकर मौके से हुक्का तथा फ्लैवर जब्त कर संचालक को गिरफ्तार किया।
एयरपोर्ट थाने के एएसआई शिवदानराम ने एलवी कैफे एण्ड रूफ टॉप रेस्टोरेंट मिनी मार्केट शिकारगढ में अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन होने की सूचना पर दबिश देकर मौके से हुक्का तथा तम्बाकू के विभिन्न फलैवर जब्त किए। पुलिस ने संचालक नकताराम पुत्र शिवराम भील को गिरफ्तार किया।
नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के मामले में दो गिरफ्तार
अवैध शराब जब्त:- चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी अनिल कुमार ने रिषभ देव नगर में अवैध रूप से शराब बेच रहे राकेश पुत्र चौथाराम जाट को गिरफ्तार कर बेचने को रखे देशी शराब के 47 पव्वे जब्त किए। बोरानाडा थाने के एएसआई भगाराम ने राजस्थान ग्वार गम फैक्ट्री के पीछे अवैध रूप से शराब बेच रहे फरसाराम पुत्र रामाराम जाट को गिरफ्तार कर बेचने को रखे देशी शराब के 48 पव्वे जब्त किए।
मथानिया थाने के एसआी मानाराम ने मालूंगा गांव में अवैध रूप से शराब बेच रहे देशी अंंग्रेजी शराब को जब्त कर आरोपी मनोज सिंह पुत्र छोटूसिंह को गिरफ्तार किया।
