Doordrishti News Logo

भारतमाला एक्सप्रेस वे पर पिकअप भिड़ी,दो की मौत

हिसार से सांचौर जा रही थी दोनों वाहन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भारतमाला एक्सप्रेस वे पर पिकअप भिड़ी,दो की मौत। जिले के बालेसर थाना क्षेत्र के जियाबेरी सरहद में भारतमाला एक्सप्रेस- वे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। आगे चल रही एक पिक अप गाड़ी को पीछे से तेज रफ्तार दूसरी पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आगे चल रही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बालेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार दोनों पिकअप हिसार से सांचौर जा रही थीं। एक पिकअप में कृषि यंत्र भरे हुए थे,जबकि दूसरी पिकअप में लॉकर रखे हुए थे। इसी दौरान भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर आगोलाई के पास पीछे चल रही पिकअप ने आगे वाली गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कृषि यंत्रों से भरी पिकअप का केबिन पूरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गया।

डंपर की स्पीड ने ली बाइक सवार की जान

हादसे में पीछे वाली पिकअप में सवार हरियाणा के कालावाली निवासी रणजीत सिंह (25) पुत्र लाब सिंह और रेशम (28) पुत्र मयंक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव पिकअप के केबिन में बुरी तरह फंस गए थे। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

क्रेन की मदद से निकाले शव
सूचना मिलने पर बालेसर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सडक़ किनारे हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने क्रेन को मौके पर बुलाकर केबिन में फंसे दोनों के शव बाहर निकाले। इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर बालेसर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026