Doordrishti News Logo

रेल मंत्री वैष्णव ने जालोर- दिल्ली नई ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जालोर व आसपास के क्षेत्रों को मिली दिल्ली जयपुर के लिए सीधी ट्रेन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेल मंत्री वैष्णव ने जालोर- दिल्ली नई ट्रेन को दिखाई हरी झंडी।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के जालोर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने गाड़ी संख्या 04875, जालोर- दिल्ली एक तरफा उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जालौर सांसद लुंबाराम चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं रेलवे अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जालोर क्षेत्र की जनता को लंबे समय से बेहतर रेल संपर्क की आवश्यकता थी, जिसे आज नई ट्रेन के माध्यम से पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह नई ट्रेन जालोर एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा यात्रियों को बेहतर एवं सुविधाजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज़ादी के समय से चली आ रही माँग को पूरा किया गया है। इस ट्रेन से जालोर,पाली का देश की राजधानी और राज्य की राजधानी से पहली बार सीधा संपर्क स्थापित हुआ है।

जोधपुर को रेलवे की बड़ी सौगात

रेल मंत्री ने कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार,पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा विभिन्न शहरों के बीच आवागमन अधिक सरल एवं सुविधा जनक होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राजस्थान में 76,800 करोड़ रुपये से अधिक के रेलवे विकास कार्य प्रगति पर हैं तथा अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत 85 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। जालौर एवं मारवाड़ भीनमाल रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य भी तेजी से प्रगति पर हैं।

राजस्थान में चल रहे स्टेशन विकास कार्यों के बारे में बताते हुए रेल मंत्री ने कहा कि जयपुर, कोटा,जोधपुर,अजमेर,आबूरोड, पाली मारवाड़ और जैसलमेर स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य स्थानीय कला एवं संस्कृति के अनुरूप किया जा रहा है जिससे यह शहर के पर्यटन स्थल के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं।
राजस्थान में निर्माणाधीन परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि अनेक परियोजनाएं प्रगति पर है जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ग्रेनाइट उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए रेलवे द्वारा गति शक्ति कार्गो टर्मिनल की स्थापना कर उद्योग को बढ़ावा दिया जा सकता है। इसके लिए रेलवे हरसंभव सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि कोविड काल के बाद राजस्थान के लिए 46 जोड़ी नई ट्रेनों की शुरुआत की गई है,जिनमें वंदे भारत,अमृत भारत एवं विभिन्न एक्सप्रेस रेल सेवाएं शामिल हैं।

कार्यक्रम में जालोर सांसद लुंबाराम चौधरी ने रेल मंत्री का आभार और धन्यवाद करते हुए कहा आपके नेतृत्व में जालोर क्षेत्र की वर्षों पुरानी माँग पूरी हो रही है। राजस्थान विधान सभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक छगन सिंह, सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी,उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ, मंडल रेल प्रबंधक जोधपुर अनुराग त्रिपाठी,स्थानीय जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी उपस्थित थे।

नई रेल सेवा के शुभारंभ से जालोर,मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा सहित पश्चिम राजस्थान के क्षेत्रों का पहली बार रेल माध्यम से जयपुर एवं दिल्ली से सीधा संपर्क स्थापित हुआ है। यह ट्रेन अंजार,गांधी धाम,भचाऊ,भीलड़ी,धनेरा, रानीवाड़ा,मारवाड़ भीनमाल, मोदरान,जालौर,मोकलसर, समदड़ी,लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन,ब्यावर, अजमेर,किशनगढ़,जयपुर, गांधी नगर जयपुर,बांदीकुई, अलवर एवं रेवाड़ी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

कार्यक्रम के उपरान्त रेल मंत्री ने स्वयं इस नई ट्रेन में सफर किया। इस दौरान उन्होंने उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के डिब्बों में यात्रा कर रहे यात्रियों से संवाद कर यात्रा अनुभव की जानकारी प्राप्त की। यात्रियों ने नई ट्रेन प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।

भुज-दिल्ली-भुज प्रतिदिन एक्सप्रेस रेल सेवा का संचालन प्रारंभ:-
यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे ने भुज दिल्ली-भुज प्रतिदिन एक्सप्रेस ट्रेन (वाया भीलड़ी- जालौर) का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 19403,भुज- दिल्ली प्रतिदिन एक्सप्रेस ट्रेन 23 मई से भुज से 11:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19404,दिल्ली- भुज प्रतिदिन एक्सप्रेस ट्रेन 24 मई से दिल्ली से 16:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 19:35 बजे भुज पहुंचेगी।

यह ट्रेन अंजार,गांधीधाम, भचाऊ,भीलड़ी,धनेरा, रानीवाड़ा,मारवाड़ भीनमाल, मोदरान,जालौर,मोकलसर, समदड़ी,लूनी,पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन,ब्यावर, अजमेर,किशनगढ़,जयपुर, गांधीनगर जयपुर,बांदीकुई, अलवर एवं रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

ट्रेन में 01 सेकंड एसी,03 थर्ड एसी,08 द्वितीय शयनयान,04 द्वितीय साधारण श्रेणी,01 पावर कार एवं 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 18 एलएचबी कोच लगाए गए हैं।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026