जोधपुर को रेलवे की बड़ी सौगात

  • वंदे भारत अब 20 कोच के साथ
  • साबरमती एक्सप्रेस जैसलमेर तक बढ़ी
  • 67 करोड़ का कोच केयर कॉम्प्लेक्स शुरू

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर को रेलवे की बड़ी सौगात। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय संस्कृति-पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को जोधपुर रेलवे स्टेशन से राजस्थान को कई रेल सौगातें दीं। जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत अब 20 कोच के साथ चलेगी व साबरमती- जोधपुर एक्सप्रेस का जैसलमेर तक विस्तार किया गया। साथ ही जैसलमेर में 67 करोड़ रुपए का कोच केयर कॉम्प्लेक्स भी शुरू हुआ।

वंदे भारत हुई बड़ी
रेल मंत्री ने जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत स्पेशल को हरी झंडी दिखाई। 24 मई 2026 से नियमित ट्रेन में 8 की जगह 20 कोच होंगे। इसमें 2 एक्जीक्यूटिव,16 एसी चेयरकार और 2 पावर कार शामिल हैं। इससे ज्यादा यात्रियों को सीट मिलेगी।

साबरमती एक्सप्रेस अब जैसलमेर तक
20486 साबरमती- जैसलमेर सुपरफास्ट रोज सुबह 7 बजे साबरमती से चलेगी। जोधपुर दोपहर 2:40 पर पहुंचकर 2:50 पर रवाना होगी और रात 8:30 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। वापसी में 20485 जैसलमेर-साबरमती 23 मई से सुबह 6:30 बजे जैसलमेर से चलेगी।

जैसलमेर को मिला नया कोच केयर कॉम्प्लेक्स
67 करोड़ की लागत से बने कॉम्प्लेक्स से ट्रेनों की मेंटेनेंस क्षमता बढ़ेगी। इससे ज्यादा ट्रेनें चल सकेंगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

आगे क्या
रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि 10 महीने में जोधपुर- हरिद्वार नई ट्रेन शुरू होगी। भगत की कोठी में वंदे भारत स्लीपर टर्मिनल बन रहा है। राजस्थान को अब 10,000 करोड़ का रेल बजट मिल रहा है,जो पहले 700-800 करोड़ था।

जैसलमेर बनेगा टूरिज्म हब
वैष्णव ने कहा कि सोनार किला,पटवों की हवेली के शहर जैसलमेर की कनेक्टिविटी बढ़ने से पर्यटन और रोजगार बढ़ेगा। जैसलमेर स्टेशन का पुनर्विकास पूरा हो चुका है। जयपुर स्टेशन पिंक सिटी थीम पर बन रहा है।

राजस्थान में काम जारी
धांगरा-बांदीकुई,अजमेर- चित्तौड़गढ़ सहित कई जगह डबलिंग का काम चल रहा है। पुष्कर-अंबाजी को जोड़ने के लिए नई लाइन बन रही है। राज्य में 25 गतिशक्ति कार्गोटर्मिनल बन रहे हैं,12 पूरे हो चुके हैं।

मंत्री का दावा
रेल मंत्री ने कहा कि काम पूरा होने पर राजस्थान को 200 से ज्यादा नई ट्रेनें मिलेंगी।

ये थे मौजूद
राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, विधायक अर्जुन राम गर्ग,पब्बाराम बिश्नोई, अतुल भंसाली,देवेंद्र जोशी, महाप्रबंधक अमिताभ और DRM अनुराग त्रिपाठी भी उपस्थित थे।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026