परिवार घर में मौजूद,27 लाख के आभूषण चोरी
- कमरें की अलमारी से 15 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी पार
- फुटेज में दिखी संदिग्ध कार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),परिवार घर में मौजूद,27 लाख के आभूषण चोरी। शहर के निकट उचियारड़ा गांव में एक घर में 19-20 मई की रात में चोरी हो गई। वक्त घटना परिवार के लोग घर में ही थे। कुछ अलग कमरे में तो कोई छत पर सो रहा था। गर्मी के चलते चोर तडक़े 3-4 बजे के बीच घर में दाखिल हुए और चोरी वारदात को अंजाम देकर गए।
सुबह जाग होने पर घटना पता लगा। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें एक कार संदिग्ध नजर आई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। घर से 15 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी के जेवरात पार हुए हैं।
एयरपोर्ट थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया गया है।
सिंथेटिक ड्रग्स लैब का खुलासा,1.08 करोड़ रुपए की एमडीएमए जब्त
एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि उचियारड़ा निवासी श्रवणराम पुत्र खिंयाराम प्रजापत की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि 19-20 मई की रात को परिवार के लोग घर में ही थे। तडक़े तीन चार बजे के बीच में अज्ञात चोर घर में दाखिल हुए और एक कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोडक़र वहां से 15 तोला सोना और डेढ़ किलो के तकरीबन चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह घटना का पता लगने पर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गए है। कई गाडिय़ां आती जाती दिखी है,मगर एक संदिग्ध कार भी लगी है। फिलहाल इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। नंबर भी साफ नजर नहीं आ रहे हैं। चोरी गए गहनों की अनुमानित तौर पर कीमत 25-27 लाख है।
