अलग अलग स्थानों से उठाई आठ मोटर साइकिलें
शहर मे वाहन चोरों की पौ-बारह
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अलग अलग स्थानों से उठाई आठ मोटर साइकिलें। कमिश्नरेट में वाहन चोरों की सक्रियता जारी है। मगर पुलिस वाहन चोरों तक अपनी पकड़ नहीं बना पा रही। रोजाना आधा दर्जन गाडिय़ां शहर में चोरी हो रही हैं। गत 24 घंटों में शहर के अलग अलग स्थानों से आठ मोटरसाइकिलें चोरी हो गई। संबंधित थानों में मामले दर्ज कराए गए है।
अंग्रेजी देशी मदिरा के साथ नौ लोग गिरफ्तार
शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि मूलत: बाड़मेर हाल हास्टल नम्बर 2 एमडीएम अस्पताल परिसर में रहने वाले डॉ.मुकेश ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 19 मई को डॉ.एसएन मेडिकल कालेज में खड़ी उनकी बाइक चोरी हो गई।
इधर सरदारपुरा पुलिस के अनुसार मोगड़ा खुर्द निवासी एकलव्य चारण पीआरएम प्लाजा के सामने डी रोड पर आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।
प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट में पुरानी बस्ती सूंथला निवासी प्रियंका परिहार ने पुलिस को बताया कि 12 मई को अज्ञात व्यक्ति उसके घर के बाहर खड़ी बाइक को चुराकर ले गया। जबकि उदयमंदिर क्षेत्र में रहने वाले मुराद खान ने प्रतापनगर पुलिस को बताया कि 18 मई को वह ईएसआई अस्पताल आया था,जहां से उसकी बाइक कोई चुरा ले गया।
चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस के अनुसार सूरसागर चांदपोल माता का कुंड क्षेत्र में रहने वाले शिवलाल ने पुलिस को बताया कि वह 11 सेक्टर सीएचबी आया था। जहां उसकी बाइक चोरी हो गई। इधर उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में मूलत: बिलाड़ा के लाम्बा हाल जम्भेश्वर कॉलोनी सारण नगर निवासी मंगलाराम विश्नोई नेे पुलिस को बताया कि 18 मई को वह कचहरी परिसर आया था,जहां उसकी बाइक चोरी हो गई।
भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में महादेव नगर डिगाड़ी निवासी गुमान सिंह ने पुलिस को बताया कि 19 मई की शाम के समय वो ऑयल हाउस मंडी मोड़ आया था। जहां बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई। जबकि बासनी पुलिस के अनुसार सर्वोदय नगर श्मशान घाट के पास रहने वाले अनिल परिहार ने रिपोर्ट दी कि वह इंद्रा नगर सांगरिया में आया था। जहां से उसकी बाइक कोई चुरा ले गया।
