नारीशक्ति बिल पर सियासत: BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन,विपक्ष के विरोध पर फूंके पुतले

  • 33%आरक्षण के समर्थन में BJP महिला मोर्चा सड़क पर
  • विपक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप
  • मेडिकल चौराहे पर जन आक्रोश -नारीशक्ति बिल को लेकर BJP महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नारीशक्ति बिल पर सियासत: BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन,विपक्ष के विरोध पर फूंके पुतले। केंद्र सरकार के नारी शक्ति बिल को लेकर BJP महिला मोर्चा ने मेडिकल चौराहे पर गांधी प्रतिमा के सामने जन आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के सानिध्य और महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा कमलेश गोयल के नेतृत्व में किया गया।

प्रदर्शन में क्या हुआ
बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। विपक्षी दलों के नकारात्मक रवैये के खिलाफ नारेबाजी की और कांग्रेस,सपा, तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं के पुतले फूंके।

BJP का आरोप
महिला मोर्चा ने कहा कि इन दलों ने नारीशक्ति बिल का विरोध कर करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों को ठेस पहुंचाई है।

कमलेश गोयल का बयान
संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाला नारीशक्ति विधेयक ऐतिहासिक पहल है। PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BJP महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और अधिकार मजबूत करने के लिए संघर्षरत रहेगी।

कौन-कौन थे मौजूद
जिला पदाधिकारी मनीष पुरोहित, पवन आसोपा,पवन वैष्णव,संजय पवार,गीता भाटी,बर्खा हंस,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी प्रियंका त्यागी,लीलावती भाटी,सोनिया कोहली,मीना सांखला,ललिता सुकनानी,रेखा पंवार,मीनाक्षी कोठारी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल थीं।
BJP ने दोहराया कि वह महिलाओं के हितों के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।