सिस्टेमेटिक रिव्यू व मेटा एनालिसिस राष्ट्रीय रिसर्च कार्यशाला सम्पन्न
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सिस्टेमेटिक रिव्यू व मेटा एनालिसिस राष्ट्रीय रिसर्च कार्यशाला सम्पन्न।डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी विभाग में सिस्टेमेटिक रिव्यू एवं मेटा-एनालिसिस विषय पर बुधवार को एकदिवसीय राष्ट्रीय रिसर्च कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस जोधा,अतिरिक्त प्राचार्य डॉ.एफएस भाटी,डॉ.अनुसूया गहलोत एवं डॉ.राजकुमार राठौड़ ने किया।
डॉ.बीएस जोधा ने फैकल्टी एवं रेजिडेंट्स को शोध कार्यों के लिए प्रेरित किया तथा रिसर्च के लाभ आम जनता तक पहुँचाने पर जोर दिया। यह कार्यशाला के सेक्रेटरी डॉ.राजकुमार राठौड़ फार्माकोलॉजी विभाग एवं एमडीआरयू टीम के डॉ. शरद धानवी के तत्वावधान में आयोजित की गई।
बिखौती मेले में मातृशक्ति ने दिखाई प्रतिभा
प्रशिक्षण हेतु एम्स जोधपुर से विशेषज्ञ डॉ.स्नेहा अंब्वानी एवं डॉ. जयकरण चारण को आमंत्रित किया गया। डॉ.स्नेहा अंब्वानी ने सिस्टमैटिक रिव्यू एवं मेटा- एनालिसिस के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ.जयकरण चारण ने प्रतिभागियों को हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्रदान किया।
कार्यशाला का संचालन डॉ.विनीता घोषलिया ने किया। डॉ.कमल खीची ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण में सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला के सफल संचालन में डॉ.अर्चना, डॉ.मोनिका,डॉ.पंकज एवं डॉ. ऋषिराज का विशेष योगदान रहा।
