बिखौती मेले में मातृशक्ति ने दिखाई प्रतिभा

भिटौली देकर नंदा सुनंदा कीर्तन मंडली की अध्यक्ष का किया सम्मान

देहरादून(दूरदृष्टीन्यूज),बिखौती मेले में मातृशक्ति ने दिखाई प्रतिभा।कुर्मांचल परिषद माजरा शाखा की 75 महिलाओं ने नंदा सुनंदा कीर्तन मंडली द्वारा देहरादून में आयोजित बिखौती मेला में प्रतिभाग किया। इस दौरान नंदा सुनंदा कीर्तन मंडली की अध्यक्ष पूनम ममगाईं को भिटौली भी प्रदान की गई।

धूमधाम से मनाई सैन जयंती, शोभायात्रा निकाली

देवभूमि उत्तराखंड की गौरवशाली पारंपरिक एवं पौराणिक लोक सांस्कृतिक विरासत पर आधारित इस बिखौती मेले के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा धर्मपुर के विधायक विनोद चमोली ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मातृशक्ति द्वारा आयोजित इस लोक उत्सव में महिलओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

नंदा सुनंदा कीर्तन मंडली की अध्यक्ष पूनम ममगाईं ने कहा कि उत्तराखंड की वैभवशाली लोक सांस्कृतिक विरासत सदियों से पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत रही है। यहां की लोक संस्कृति के वाहक हमारी मातृशक्ति रही है,जो एक ओर अपने जीवन यापन के लिए लगातार जूझती रहती हैं,वही दूसरी ओर अपनी धार्मिक आस्था पर आधारित लोक सांस्कृतिक विरासत को सदियों से बचाये रखने के लिए संघर्षरत हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाएं बिना किसी लोभ लालच के निस्वार्थ भाव से संस्कृति का संरक्षण करती आ रही हैं। आज वह समय आ चुका है, जब हमें अपनी पारंपरिक एवं पौराणिक लोक सांस्कृतिक विरासत को बचाये रखने के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। यह हमारी जड़ें हैं और यही हमारा मूल आधार भी। यही हमारी पहचान है। जिस प्रकार बिना रीड़ की हड्डी के शरीर को कोई अस्तित्व नहीं है,उसी प्रकार हमारी लोक संस्कृति के बिना हमारा अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा। इस दौरान रमेश कांबोज नीटू, जिला उपाध्यक्ष,भाजपा महानगर देहरादून,जितेंद्र सिंह रावत,जिला उपाध्यक्ष भाजपा महानगर आदि मौजूद थे।