अंबेडकर जयंती पर भाविप जोधपुर ने शुरू की अत्याधुनिक एक्स-रे सुविधा
मरीजों को मिलेगी त्वरित डिजिटल रिपोर्ट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अंबेडकर जयंती पर भाविप जोधपुर ने शुरू की अत्याधुनिक एक्स-रे सुविधा।भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में मरीजों की सेवा हेतु एक अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन का शुभारंभ किया गया। इस मशीन का उद्घाटन भामाशाह प्रदीप लोढ़ा ने अपने पिता स्वर्गीय गणपत राज लोढ़ा की स्मृति में किया।
बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समर्पण और समानता का संदेश देता है-कलक्टर
अध्यक्ष सुरेश चंद्र भूतड़ा ने कहा कि परिषद सदैव सेवा कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रही है और यह नई सुविधा मरीजों को न्यूनतम लागत (लगत मूल्य) पर एक्स-रे जांच उपलब्ध कराएगी,जिससे आमजन को काफी राहत मिलेगी। प्रसिद्ध आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ.अनिल राठी ने बताया कि इस आधुनिक एक्स-रे मशीन के माध्यम से विभिन्न प्रकार के एक्स-रे तेजी और सटीकता के साथ किए जा सकेंगे। एक्स-रे रिपोर्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में सीधे डॉक्टर तक भेजने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी,जिससे मरीजों को शीघ्र उपचार मिल सकेगा।
श्रद्धापूर्वक मनाई अंबेडकर जयंती
इस अवसर पर डॉ.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया गया तथा समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के उनके संदेश को अपनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्र भूतड़ा, सचिव राजेन्द्र मंत्री,कोषाध्यक्ष अरुण कुमार कच्छवाहा,संस्थान सचिव राजेन्द्र शाह राठी,निवर्तमान अध्यक्ष अर्चना बिड़ला सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम में डॉ.डीएल माथुर,डॉ. आरएम सिंघवी,डॉ.प्रभात माथुर (प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी),हरी माहेश्वरी,किशन बिड़ला, ज्योति अरोड़ा,राजेन्द्र फोफलिया एवं राकेश धूत की भी उपस्थित थे। सभी वक्ताओं ने इस पहल को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए भामाशाह प्रदीप लोढ़ा के योगदान की सराहना की। परिषद ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।
