भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर कि जयंति पर श्रद्धासुमन अर्पित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर कि जयंति पर श्रद्धासुमन अर्पित। देश के प्रथम कानून मंत्री,भारत रत्न,संविधान निर्माता,डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंति पर नागौरी गेट स्थित बाबा साहब की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर अम्बेडकर को श्रद्धा पूर्वक याद किया।
इस अवसर लवली कंडारा लोक कल्याण संस्थान की ओर से हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री अशोक वर्मा सिरसा,शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व निदेशक अशोक झालामंड,भाजपा नेता एडवोकेट जितेंद्र नागोरी प्रजापति,चंद्र शेखर प्रजापति,मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश प्रजापत,जेठाराम नागौरी, दिलीप मोरवाल का संस्थान के सचिव किशन मोंटू कंडारा एवं सुरेश खटनावलिया ने सभी अतिथियों का साफा एवं दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया।
कुम्हार प्रजापति समाज के प्रतिनिधियो ने भी कार्यक्रम के आयोजक किशन मोंटू कंडारा का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों ने बाबा साहेब का कथन शिक्षा शेरनी का वह दूध है,जो पियेगा वही दहाड़ेगा… उन्होंने कहा कि पढ़ लिखकर आज देश के सर्वोच्च पद को हासिल किया जा सकता है।
बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समर्पण और समानता का संदेश देता है-कलक्टर
उन्होंने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने पूरी जिंदगी गरीब शोषित एवं पिछड़े वर्ग के लोक कल्याण एवं सामाजिक राजनीतिक उत्थान के लिए काम किया,बाबा साहब ने भारत का संविधान लिख कर पूरी दुनिया में लोकतंत्र के रूप में एक मिशाल पेश की।
भारत का प्रथम ग्रंथ संविधान ही है,जिसकी शपथ लेकर देश की न्याय व्यवस्था एवं राजनैतिक व्यवस्था चलती हैं। यह पूरे लोकतांत्रिक देश के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम में आज बड़ी संख्या में हर वर्ग के तबके ने भाग लेकर बाबा साहब अम्बेडकर को श्रद्धा पूर्वक याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भाजपा नेता एडवोकेट जितेंद्र नागोरी प्रजापति ने आभार प्रकट किया।
