बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समर्पण और समानता का संदेश देता है-कलक्टर

  • 135वीं जयंती पर बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि
  • अम्बेडकर छात्रावास में जिला कलक्टर के मुख्य आतिथ्य में पुष्पांजलि अर्पित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाबा साहेब का जीवन संघर्ष,समर्पण और समानता का संदेश देता है-कलक्टर।संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को डॉ.बीआर अम्बेडकर छात्रावास,भगत की कोठी में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर आलोक रंजन के मुख्य आतिथ्य में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा,अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणपत लाल सुथार तथा लूणी उपखण्ड अधिकारी हसमुख भी उपस्थित थे।

महापुरुषों के जीवन से सीख लेकर आगे बढ़ें
इस अवसर पर जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कहा कि हमें बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के जीवन से बहुत कुछ सीखना चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन,उनके द्वारा किए गए सामाजिक आंदोलनों एवं सत्याग्रहों को समझना आवश्यक है।

कड़े मुकाबले में संदीप टॉक अध्यक्ष निर्वाचित

जिला कलक्टर ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के साथ-साथ महिलाओं के अधिकारों के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब की जीवनी का अध्ययन करें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व हमें यह सिखाते हैं कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए और निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

दूसरों के लिए कार्य करना ही सबसे बड़ा मूलमंत्र
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब का पूरा जीवन समाज और दूसरों के हित के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि दूसरों के लिए कार्य करना और न्याय के लिए खड़े रहना ही जीवन का सबसे बड़ा मूलमंत्र है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ कड़ी मेहनत करने तथा न्याय और समानता के मूल्यों को अपने व्यवहार एवं विचारों में सदैव जीवित रखने के लिए प्रेरित किया।

छात्रावास का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
कार्यक्रम के उपरांत जिला कलक्टर आलोक रंजन ने छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने छात्रावास परिसर में अधिकाधिक वृक्षारोपण करने पर बल देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण अध्यापन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026