कड़े मुकाबले में संदीप टॉक अध्यक्ष निर्वाचित
जोधपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन के चुनाव संपन्न
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कड़े मुकाबले में संदीप टॉक अध्यक्ष निर्वाचित।जोधपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन के चुनाव में संदीप टॉक कड़े मुकाबले में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। उन्होंने दिनेश गहलोत को 16 वोटो से पराजित किया।
चुनाव अधिकारी नरेश कच्छवाह ने बताया कि कुल 321 मत पड़े। संदीप टॉक को 168 तथा दिनेश गहलोत को 152 मत मिले। एक वोट खारिज हुआ। उन्होंने बताया कि रिंकू कुमार उपाध्यक्ष,रणजीत सिंह भाटी संचिव,उम्मेदसिंह राठौड़ सह सचिव एवं धीरेन्द्र लखारा कोषाध्यक्ष पद पर सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।
IIT जोधपुर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष देवनानी,बोले तकनीक अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे
निर्वाचित पदाधिकारियों का पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कच्छवाह,शिवदत्त सिंह राठौड़,सुरेन्द्र राजपुरोहित, मुकेश कच्छवाह,प्रवीण शर्मा, मनोज बोहरा,महिपाल सिंह,मनोज राकावत,शिव वर्मा एवं राजेन्द्र माथुर ने साफा माला पहना कर स्वागत किया।चुनाव सम्पन्न करवाने में चुनाव अधिकारी की टीम में दलीप सिंह गहलोत,नरपत सिंह साँखला,जगवीर सिंह कच्छवाहा, दिनेश कुमार,अंकुर गहलोत शामिल थे।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

