अधिकारी और जवान अच्छे से कार्य करें,जन संवाद बनाएं रखें
नवनियुक्त पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने किया कुड़ी भगतासनी थाने का निरीक्षण
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अधिकारी और जवान अच्छे से कार्य करें,जन संवाद बनाएं रखें। कमिश्ररेट के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने पदभार संभालने के आज दूसरे दिन कुड़ी भगतासनी थाने पहुंच कर निरीक्षण किया। स्वागत कक्ष से लेकर मालखाना और कक्षों को निरीक्षण किया।
अधिकारियों और जवानों को अच्छे से कार्य करने के लिए प्रेरित किया और जन संवाद पर जोर देने को कहा।
पुलिस आयुक्त शरत कविराज शुक्रवार को कुड़ी भगतासनी थाने के निरीक्षण पर पहुंचे। यहां पर डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल, डीसीपी हैडक्वार्टर शाहीन सी. एडीसीपी रोशन मीना,एसीपी बोरानाडा आनंदसिंह राजपुरोहित सहित कुड़ी थानाधिकारी तेजकरण ने उन्हें थाने का निरीक्षण कराया।
पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने स्वागत कक्ष से लेकर मालखाने का भी निरीक्षण किया। पुलिस केस डायरी को भी देखा और जवानों से बातचीत कर अच्छे से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। आवश्यक दिशा निर्देश भी अधिकारियों एवं जवानों को दिए गए।
