अक्षरधाम दर्शन को आई महिला की कार से आभूषण का बैग चोरी
- सीसीटीवी फुटेज में ऑटो चालक पर गहराया संदेह
- डिक्की में रखा था बैग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अक्षरधाम दर्शन को आई महिला की कार से आभूषण का बैग चोरी। शहर के निकट भूरीबेरी में आए अक्षरधाम में एक कार की डिक्की से आभूषण का बैग का चोरी हो गया। महिला नागौर से यहां पर दर्शन को आई थी। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक ऑटो चालक संदिग्ध दिखा है,जिसकी पुलिस पहचान कर तलाश में जुटी है। बैग में आभूषण के साथ नगदी भी थी। पीडि़त महिला ने सूरसागर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है।
कायलाना से सिद्धनाथ जा रही थार जीप दीवार तोड़कर पानी में समाई
सूरसागर थाने के एएसआई हंसराज ने बताया कि नागौर जिले के खिंवसर स्थित डेह पुराना बस स्टेण्ड के पास रहने वाली आशा पत्नी कैलाश गहलोत रविवार की शाम को भूरीबेरी में अक्षरधाम मंदिर में दर्शन को आई थी। वह कार में आई थी। दर्शन करने जाने से पहले अपने सोने के आभूषण और कुछ नगदी बैग में डालकर कार की डिक्की में रख दिए थे। वह वापिस दर्शन कर लौटी तब कार की डिक्की का लॉक टूटा हुआ मिला और उसमें रखा बैग गायब था।
एएसआई हंसराज ने बताया कि बैग में सोने की चार अंगुठियां, मंगलसूत्र,जरूरी दस्तावेज के साथ 5-7 हजार रुपए थे। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला गया है,जिसमें एक ऑटो चालक की गतिविधि संदिग्ध नजर आई। वह काफी देर तक कार के आस पास दिखा है, फिलहाल इसकी पहचान कर अनुसंधान जारी है।
