साध्वी प्रेम बाईसा मामले में कंपाउंडर गिरफ्तार,जमानत पर छोड़ा

थाने में भरवाया जमानती मुचलका

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज)साध्वी प्रेम बाईसा मामले में कंपाउंडर गिरफ्तार,जमानत पर छोड़ा।कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा के मौत के मामले में इंजेक्शन लगाने वाले नर्सिंग कंपाउंडर देवी सिंह राजपुरोहित को गुपचुप मुचलका भरवाकर छोड़ दिया गया। देवी सिंह पर उतावलेपन व लापरवाही के आरोप में केस दर्ज था। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद गुरुवार को ही गुपचुप तरीके से उसे गिरफ्तार कर थाने में जमानती मुचलके भरवाकर छोड़ दिया। अब इसकी जानकारी रविवार को सामने आई।

डीसीपी वेस्ट विनीत बंसल ने बताया कि देवी सिंह के खिलाफ जमानती धारा का केस था। कानूनी प्रक्रिया के तहत देवी सिंह को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के करीब बीस दिन बाद 16 फरवरी को बोरनाडा पुलिस स्टेशन में साध्वी को इंजेक्शन लगाने वाले कंपाउंडर देवी सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। कंपाउंडर पर चिकित्सा नियमों में लापरवाही का आरोप है। अगर आरोप साबित हो जाते हैं तो आरोपी देवी सिंह को दो साल की सजा हो सकती है।

जहर खाने से हुई थी दोनों सगी बहनों की मौत,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि

जांच में सामने आई लापरवाही
बोरानाडा इलाके में आरती नगर स्थित आश्रम में 28 जनवरी को साध्वी प्रेम बाईसा की तबीयत बिगड़ी थी। तब उन्हें जुकाम होने और सांस लेने में परेशानी होना बताया गया था। तब इलाज के लिए कंपाउंडर देवीलाल सिंह को बुलाया गया था। कंपाउंडर देवीसिंह ने दो इंजेक्शन लगाए थे। इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद उनकी तबीयत अचानक और ज्यादा बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें लेकर पाल रोड स्थित प्रेक्षा हॉस्पिटल पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

साध्वी के पिता वीरमनाथ हॉस्पिटल से शव को आरती नगर स्थित आश्रम ले आए थे। पुलिस की दखल के बाद देर रात को शव एमजीएच मोर्चरी में रखवाया था। इसके अगले दिन 29 जनवरी को देर शाम एमजीएच हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया था। पुलिस ने एफएसएल जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए कंपाउंडर की लापरवाही बताई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि इलाज के दौरान कंपाउंडर देवी सिंह की ओर से नियमों की अनदेखी की गई। इस स्थिति में लापरवाही सामने आई।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026