जहर खाने से हुई थी दोनों सगी बहनों की मौत,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि

आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जहर खाने से हुई थी दोनों सगी बहनों की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि।सूरसागर थानान्तर्गत मणाई गांव में बारात आने से कुछ घंटे पहले दो बहनों के आत्महत्या करने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम में जहर से मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है,लेकिन घटनास्थल यानी मकान से कोई जहरीला पदार्थ नहीं मिला।

थानाधिकारी हरीशचन्द्र सोलंकी ने बताया कि मणाई निवासी शोभा (25) पुत्री दीपसिंह और उसकी छोटी बहन विमला (23) की जहरीला पदार्थ खाने से मृत्यु हो गई थी। दोनों के आत्महत्या करने की आशंका है। पिता ने मर्ग दर्ज करवाया हैं। जांच की जा रही है। महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से करवाए पोस्टमार्टम में जहरीला पदार्थ खाने से दोनों बहनों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने विवाह वाले मकान की तलाशी ली। एफएसएल से भी साक्ष्य संकलित करवाए गए।

67 पुलिस टीमों ने 398 स्थानों पर दी दबिश,132 अभियुक्त गिरफ्तार

इस दौरान कोई जहरीला पदार्थ नहीं मिला,लेकिन कुछ दर्द निवारक गोलियां मिलीं। महिलाओं से जुड़ी एक्सपायरी तारीख वाली कुछ अन्य गोलियां भी मिली हैं। पुलिस ने खाने में जहर की आशंका से भी नमूने लिए हैं। इसकी संभावना काफी कम है,क्योंकि खाने में जहर होता तो शादी वाले मकान में कई और लोगों की भी तबीयत बिगड़ती।

एफएसएल जांच से होगा खुलासा
पोस्टमार्टम के बाद एफएसएल जांच के लिए विसरा प्रिजर्व किए गए हैं,जिन्हें जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट मिलने पर ही स्पष्ट होगा कि दोनों ने कौन सा जहरीला पदार्थ खाया था। पुलिस को अंदेशा है कि गोलियां अधिक खाने से भी दोनों की मृत्यु हो सकती है।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026