67 पुलिस टीमों ने 398 स्थानों पर दी दबिश,132 अभियुक्त गिरफ्तार
- पुलिस का एरिया डोमिनेशन
- कमिश्नरेट के दोनों जिलों में पुलिस ने रविवार की अलसुबह चलाया अभियान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),67 पुलिस टीमों ने 398 स्थानों पर दी दबिश,132 अभियुक्त गिरफ्तार।जोधपुर कमिश्नरेर्ट के दोनों जिलों पूर्व और पश्चिम में आज अलसुबह एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया। अभियान के दौरान 333 अधिकारियों एवं जवानों की 67 टीमों ने कुल 398 स्थानों पर दबिश दी और विभिन्न मामलों में 132 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
अभियान के दौरान हत्या,हत्या प्रयास,लूट,डकैती जैसे जघन्य अपराधों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष प्रयास किए गए।
हार्डकोर अपराधियों,इनामी अपराधियों,एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट,सामान्य एवं अजमानतीय अपराधों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ को लेकर प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के निर्देशन में डीसीपी पश्चिम विनीत कुमार बंसल व डीसीपी पूर्व पीडी नित्या के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सुनील के. पंवार तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जिला पूर्व व पश्चिम के निकट सुपरविजन व समस्त सहायक पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व में समस्त पुलिस थानाधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई।
फिजियोथैरेपी-एक्यूप्रेशर शिविर के दूसरे दिन 175 रोगियों का उपचार
इन टीमों ने संदिग्ध एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गहन चैकिंग की। तलाशी के दौरान अवैध हथियारों,मादक पदार्थों एवं आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सामग्री की जांच कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। इसके अतिरिक्त स्थाई वारंटी एवं उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध धारा 335 बीएनएसएस,2023 के तहत गिरफ्तारी वारंटों की तामील की कार्रवाई भी की गई।
यह की कार्रवाई एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान कुल 132 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसमें 67 स्थाई वारंटी, उद्घोषित अपराधी,मफरुर, गिरफ्तारी वारंटी में वांछित अपराधी पकड़े। इसके साथ ही 26 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर/हार्डकोर अपराधियों की चैकिंग के दौरान सात गिरफ्तार, गैंग में तीन,सामान्य प्रकरण में 10 गिरफ्तार,शास्त्रीनगर द्वारा दस हजार रुपए के एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह पुलिस थाना सूरसागर,देवनगर, बोरानाडा,कुड़ी भगतासनी,मंडोर, बनाड़,डांगियावास,माता का थान, भगत की कोठी,झंवर,विवेक विहार,प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्रों में भी कार्रवाई की गई है।
