​पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों ने किया प्रिंटपैक प्रदर्शनी का शैक्षणिक भ्रमण

​अजमेर/जोधपुर (दूरदृष्टीन्यूज), पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों ने किया प्रिंटपैक प्रदर्शनी का शैक्षणिक भ्रमण। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अजमेर के प्रिंटिंग तकनीक विभाग के 27 छात्र-छात्राओं ने बुधवार को जयपुर में आयोजित ‘प्रिंट पैक’ प्रदर्शनी का शैक्षणिक अवलोकन किया। विभागाध्यक्ष विवेक कुमार श्रीवास्तव एवं प्रवक्ता रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रिंटिंग और पैकेजिंग उद्योग की आधुनिक मशीनों एवं कार्यप्रणाली से परिचित करवाना था।

​प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों ने आधुनिक बहुरंगी प्रिंटिंग मशीनों, अत्याधुनिक रंग संयोजन प्रणालियों और प्रिंटिंग हेतु प्रयुक्त होने वाली स्वचालित तकनीकों का सजीव प्रदर्शन देखा। विशेषज्ञों ने प्लेट निर्माण से लेकर कागज की फिनिशिंग तक की बारीकियों को विस्तार से समझाया।

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया कपूरथला में साइंस सिटी का दौरा

विभागाध्यक्ष विवेक कुमार श्रीवास्तव ने इंडिअन प्रिंटिंग पैकेजिंग एंड एलाइड मशीनरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IPMA) के अध्यक्ष जयवीर सिंह का इस भव्य प्रदर्शनी के सफल आयोजन हेतु विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जयवीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों को एक ही छत के नीचे वैश्विक स्तर की तकनीक देखने का अवसर प्रदान किया है।

​विशेषज्ञों ने प्रिंटिंग के दौरान आने वाली तकनीकी चुनौतियों और उनके समाधान के साथ-साथ,इस क्षेत्र में उभरते हुए भविष्य के रोजगार के अवसरों के बारे में भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। ​विभागाध्यक्ष ने बताया कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है, जो उनके भविष्य के व्यावसायिक कौशल और करियर निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Related posts:

फलोदी-जैसलमेर रेलखंड पर अब 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेनें

September 3, 2026

अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

September 3, 2026

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026