Doordrishti News Logo

इंटरनेट पर सीखी अफीम की खेती, 2428 पौधे जब्त

  • सब्जियां,बाजरी के बीच में 2600 वर्ग मीटर में खेती
  • एक आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),इंटरनेट पर सीखी अफीम की खेती, 2428 पौधे जब्त। चाय की दुकान से डोडा-पोस्त की लत लगी। मुनाफा और लालच के चलते इंटरनेट से अफीम की खेती करनी सिखी। सब्जियां,रिजका,बाजरी और अरंड की फसलों के बीच में अफीम की खेती शुरू की। करीब सवा करोड़ की अफीम तैयार होने से पहले एएनटीएफ की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खेत से 2428 अफीम पौधे बरामद किए हैं।

एएनटीएफ टीम को सूचना मिली कि पुलिस थाना सिवाना के गांव कांखी में अफीम की अवैध फसल बोई हुई है। इस पर टीम मौके पर पहुंची। आरोपी हरजीराम ने खेत में अफीम की खेती की हुई पाई। टीम ने आरोपी के खेत पर पहुंचकर देखा तो पाया कि पशु बाड़े के पीछे के भाग में परदे की आड़ में सब्जियां,रिजका बाजरी और अरंडी की फसल के बीच में अफीम की खेती की हुई थी।

टीम ने पाया कि खेत कुछ फसल पक कर तैयार होने की स्थिति में थी। कुछ फसल कच्ची थी जिस पर डोडा और फुल आए हुए थे। कुछ डोडा पूरी तरीके से पके हुए थे। टीम ने आरोपी को पकडने का जाल बिछाकर आसपास के खेतों में छुपकर बैठ गई और आरोपी के आने का इंतजार करती रही। आरोपी जैसे ही फसल को देखने आया तो टीम ने धावा बोलकर अवैध अफीम की फसल के बीच आरोपी को दबोच लिया।

एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने बताया कि टीम ने मालियों का वास धुंबडिया पुलिस थाना बागोड़ा जिला जालोर हाल निवासी कांखी पुलिस थाना सिवाना बालोतरा निवासी हरजीराम पुत्र नानजीराम को गिरफ्तार किया है। खेत से 2428 अफीम के पौधे बरामद किए है।

जेल में ड्यूटी पर पहुंचा प्रहरी खुद जर्दें की पुड़ियों के साथ पकड़ा गया

10 साल से आरोपी नशेड़ी
आरोपी हरजीराम अपने गांव बागोड़ा से सिवाना इलाके में चाय की दुकान खोलने की फिराक में आया था। चाय की दुकान से अफीम और डोडा की लत लग गई। आरोपी हरजीराम करीब 10 साल से डोडा-पोस्त के सेवन का आदी है। आरोपी के खिलाफ पहले भी अवैध मादक-पदार्थ तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। डोडा-पोस्त के सेवन का आदी होने व तस्करी कर बड़ा मुनाफा के लालच में स्वयं खेती करने का सोचा ताकि अन्य लोगों से खरीदना नही पड़े।

आरोपी ने इंटरनेट पर अफीम की खेती का फॉर्मूला सीखा। फिर कुछ पैसो का जुगाड़ कर बालोतरा के सिवाना में जमीन खरीदी। वहां पर डोडा-पोस्त की खेती अन्य फसलों के साथ की। आरोपी ने सब्जियों, अरंडी के पौधों के बीच करीबन 2600 वर्ग मीटर की जमीन पर पूरी तरह डोडा-पोस्त की खेती की। 2428 अफीम के पौधे वहां से जब्त किए है।

1.20 करोड़ कीमत का नशा
आरोपी हरजीराम ने 2600 वर्ग मीटर इलाके में अफीम की फसल की खेती उगाकर तैयार की। फसल कुछ ही समय में पककर तैयार होने वाली थी। जिससे करीब 20.8 किलो अफीम एवं 1.50 क्विंटल डोडा-पोस्त निकल सकता था। जिसकी इंटरनेशनल कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए है।

Related posts:

IIT जोधपुर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष देवनानी,बोले तकनीक अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

April 15, 2026

823 करोड़ रुपए से लूणी-मारवाड़ रेलखंड होगा डबल,डीपीआर भेजा रेलवे बोर्ड को

April 15, 2026

मेड़तारोड में 60 करोड़ से विकसित हो रहा राजस्थान का पहला मेमू रेलवे शेड

April 15, 2026

तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित

April 14, 2026

डॉ.सावित्री डागा को भावांजलि

April 14, 2026

अम्बेडकर जयंती पर एमडीएमएच में रक्तदान शिविर आयोजित

April 14, 2026

टीटीई की ईमानदारी से महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित मिला

April 14, 2026

देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्...

April 14, 2026

पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के लिए मुख्य सचिव को दिया ज्ञापन

April 14, 2026