बारात आने से पहले उठी अर्थी: दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत

  • जहर खाने की आशंका
  • बारात आने से कुछ घंटे पहले उठाया खौफनाक कदम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बारात आने से पहले उठी अर्थी: दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत। सूरसागर थाना क्षेत्र के मणाई गांव में शनिवार को एक दुखद घटना घटी,जहां दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत हो गई। खास बात यह है कि शनिवार को ही दोनों की शादी थी और बारात आने वाली थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया,जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए।

प्रथम दृष्टया पुलिस को आशंका है कि जहरीला पदार्थ खाकर दोनों ने आत्महत्या की है। कारण अभी पता नहीं लग पाया है, लेकिन दोनों के शादी से नाखुश होने की आशंका जताई गई है। थानाधिकारी हरीश चन्द्र सोलंकी ने बताया कि मणाई गांव निवासी दीपसिंह की पुत्री शोभा (25) और विमला (23) की जहरीला पदार्थ खाने से मृत्यु हुई है।

अब तक की जांच से अंदेशा है कि दोनों ने आत्महत्या की है। इस संबंध में सुबह छह बजे सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।एफएसएल,एमओबी व डॉग स्क्वॉयड बुलाकर जांच कराई गई। तत्पश्चात शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी भेजे गए,जहां मर्ग दर्ज करने के बाद मेडिकल बोर्ड गठित कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।

विसरा की एफएसएल जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि दोनों ने कौन सा जहरीला पदार्थ खाया। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
फिलहाल आत्महत्या का कोई कारण पता नहीं लगा है। दोनों बहनों की करीब 20 घंटे बाद ही बारात आनी थी और शादी होनी थी। आइपीएस अधिकारी व एडीसीपी (पश्चिम) रोशन मीणा, सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) रविन्द्र बोथरा भी मौके पर पहुंचे व जांच की।

शाम को घृतपान,रात को बंदोली, देर रात मौत
शोभा व विमला की सगाई पोकरण के पास जैमला गांव में दो चचेरे भाइयों से हो रखी थी। शनिवार रात दोनों की बहनों की शादी होनी थी। शुक्रवार शाम घी पिलाने के साथ ही शादी की रस्में शुरू हो गईं थी। रात को बंदोली थी। जिसमें सभी परिजन, रिश्तेदार और आसपास के लोगों ने नृत्य किए। शाम को दोनों बहनों को जी मिचलाने की शिकायत हुई थी।

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

बंदोली समाप्ति पर रात साढ़े बारह बजे तबीयत अधिक खराब हो गई थी। गांव में ही रहने वाले कम्पाउण्डर बुलाकर जांच कराई गई थी। बीपी कम होने पर कम्पाउण्डर ने दोनों को अस्पताल ले जाने की सलाह दी थी। कुछ देर बाद दोनों बहनें अचेत हो गई थी। रात दो-ढाई बजे दोनों बहनों को प्रतापनगर रॉयल्टी नाका के पास निजी अस्पताल लाया गया था,जहां उनकी मृत्यु हो गई थी। इससे शादी वाले घर में मातम सा छा गया था।

चार-पांच दिन से गुमसुम थी,दोनों बहनें टीचर
दीपसिंह की चार बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो रखी है। एक छोटी बेटी और है। शोभा व विमला ने बीएड कर रखी थी। दोनों निजी स्कूल में पढ़ाती थी। पिछले चार- पांच दिन से दोनों काफी गुमसुम रहने लगी थी,लेकिन किसी ने कारण जानने का प्रयास नहीं किया था। पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी ली,जहां से कोई संदिग्ध सामग्री या जहरीला पदार्थ नहीं मिला। हालांकि सामान्य दर्द निवारक व अन्य दवाइयां मिली हैं। जिनके संबंध में जांच की जा रही है। पुलिस ने दवाइयों के ओवरडोज की आशंका से इनकार नहीं किया है। दोनों के शव नीले हो चुके थे। इससे जहरीला पदार्थ खाने से मृत्यु होने का अंदेशा है।

पहली सगाई टूटी,दूसरी सगाई से नाखुश थी
दोनों बहनों की संदिग्ध हालात में मौत पर मामा जसवंतसिंह ने संदेह जताया। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले शोभा व विमला की सगाई जालोर के भीनमाल में एक ही परिवार में की गईं थी,लेकिन बाद में यह रिश्ते टूट गए थे। फिर दोनों की सगाई जैमला गांव में दो भाइयों से की गई थी। संभवत: दोनों बहनें इन रिश्तों से नाखुश थी और इसी वजह से आत्महत्या की।

मामा का आरोप है कि तबीयत खराब होने के बावजूद दोनों बहनों को समय पर अस्पताल नहीं ले जाया गया था। परिजन बगैर पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार करवाना चाहते थे,लेकिन मामा ने सुबह पुलिस को सूचना दी थी। तब पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई के बाद शव मोर्चरी भिजवाए थे। मामा ने मृत्यु पर अंदेशा जताया है।

Related posts:

शताब्दी सर्किल के पास टैैंकर में लगी आग: कोई हताहत नहीं

February 22, 2026

पड़ौस में चल रहा था प्रसुता के आने का आयोजन: युवती को बुलाने गए फंदे पर लटकी मिली

February 22, 2026

पांच दिन से सूने मकान से नगदी जेवर पार

February 22, 2026

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

February 22, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक

February 22, 2026

होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन रविवार से,भावनगर-बीकानेर स्पेशल चलेगी

February 22, 2026

जोधपुर से रविवार को ढाई घंटे देरी से रवाना होगी मरुधर एक्सप्रेस

February 22, 2026

फर्जी तरीके से रेल टिकट एडिट कर एसी कोच में यात्रा कर रहा यात्री पकड़ा

February 22, 2026

प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग संगठन प्रभारी भूपेन्द्र सैनी का किया स्वागत

February 22, 2026