Doordrishti News Logo

दो कट्टों में भरा मिला 45.260 किलो अवैध डोडा पोस्त

  • एएनटीएफ ने नाकाबंदी में पकड़ी
  • स्वीफ्ट कार
  • कार सवार गिरफ्तार
  • डांगियावास पुलिस को सौंपा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो कट्टों में भरा मिला 45.260 किलो अवैध डोडा पोस्त। मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए प्रदेश स्तर पर बनाई गई एएनटीएफ की जोधपुर टीम ने डांगियावास बाईपास रोड पर नाकाबंदी में एक स्वीफ्ट में अवैध डोडा पोस्त बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार में 45.260 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला। आरोपी को बाद में डांगियवास पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। जिससे अब पूछताछ की जा रही है।

बारात आने से पहले उठी अर्थी: दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत

थानाधिकारी दौलाराम ने बताया कि डांगियावास बाईपास रोड पर एएनटीएफ की जोधपुर टीम द्वारा नाकाबंदी की गई थी। टीम के बीट प्रभारी परमीत चौहान ने एक संदिग्ध स्वीफ्ट कार को बाईपास पर रुकवा कर तलाशी ली,तब उसमें दो कट्टों में लादा गया 45.260 किलो अवैध डोडा पोस्त मिला। इस पर उसे लाने वाले तस्कर बालोतरा जिले के छतरवालों की ढाणी चारलाई कल्याणपुर निवासी राजेंंद्र कुमार पुत्र जेठाराम को गिरफ्तार किया गया। उससे अब डोडा पोस्त के संबंध में पड़ताल की जा रही है। एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है।

Related posts:

फलोदी-जैसलमेर रेलखंड पर अब 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेनें

September 3, 2026

अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

September 3, 2026

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026