संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस-वार्ता में राज्य सरकार द्वारा जारी बजट पर विचार रखते हुए
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि विधान सभा में पेश किया गया बजट एक समग्र समावेशी बजट है, जिसमें 2027 का विजन भी दृष्टिगत है। केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल शनिवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत एवं जोधपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल उपस्थिति थे।
पटेल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी यह बजट हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र का साकार रूप देहने वाला है,जिसमें लोक लुभावनी घोषणाओं की बजाय दीर्घकालीन विकास को स्थिरता पर बल दिया गया है।
इस बजट में रेवड़ी कल्चर की जगह अवसंरचना विकास को प्राथमिकता दी गई है।इसमें निवेश को आकर्षित करने व राजस्थान को विकसित और समृद्ध प्रदेश बनाने की प्रतिबद्धता निहित है। यह बजट राजस्थान की अर्थव्यवस्था का आकार वर्ष 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए आधारशिला का काम करेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री भजनलाल सरकार के सुधारवादी प्रयासों के चलते पिछली सरकार की तुलना में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार 41.39ः बढ़ गया है। बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट के लिए पूंजीगत व्यय 53 हजार 978 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो 2023-24 से 2 गुना से अधिक है।पटेल ने कहा कि जहाँ 2 वर्ष में 42 हजार किमी सड़कों का विकास किया गया है,वहीं इस वर्ष सड़क तंत्र के आधुनिकीकरण एवं उन्नयन के लिए 9 हजार 255 करोड़ रूपये का व्यय किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बजट 2026-27 में जोधपुर जिले के लिए विशेष सौगातें हैं। बोरूंदा भोपालगढ़ सड़क से खुवासपुरा-पूंडलू सड़क वाया गोडावत (5 किमी) 8 करोड़ 30 लाख रुपये का प्रावधान है।
बड़ला बासनी मुख्यालय से गंगाराम जी के ट्यूबवेल होते हुए पीड़ीयारों की ढाणियों तक डामर सड़क का निर्माण (3 किमी)(ओसियां) 1 करोड़ 10 लाख रुपये बिलाड़ा में विभिन्न सड़कें एवं 4करोड़ रूपये के आरओबी व आरयूबी का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि लूणी-समदड़ी खण्ड में  46 करोड़ 40 लाख रुपये की घोषणा की है,रेलवे क्रॉसिंग का कार्य,डांगीयावास-लूणी-समदड़ी,  दांतीवाड़ा-पीपाड़-मेड़तासिटी, पीपाड़,भावी पीपाड़-खींवसर, रतकुड़िया हेतु पेयजल योजना की घोषणा,लूणी-जोधपुर के विभिन्न गांवों को पेयजल सप्लाई में सुधार हेतु तख्त सागर से कुड़ी होद की पाइप लाइन को बदलने एवं अन्य सुदृढ़ीकरण के कार्य 65 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि जोधपुर सहित 5 शहरों में जलापूर्ति अंतराल को सतत रूप से कम किये जाने हेतु स्रोत निर्माण,उच्च व स्वच्छ जलाशय,पम्प लाइन सम्बन्धी कार्य करवाने की घोषणा की गई है।
उन्होंने कहा है कि चौपासनी स्कीम, जोधपुर के उद्यान अपार्टमेंट में 288 फ्लेट्स की योजना हेतु 210 करोड़ रुपये के मद की घोषणा की है। इसी क्रम में लूणी पंचायत समिति से राजाराम शिक्षण संस्थान तक फुट-ओवरब्रिज के निर्माण कार्य हेतु 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मेहरानगढ़  के लिए राव जोधा मार्ग यानि घोड़ा घाटी रोड के विकास,सौंदर्यीकरण एवं लाईटिंग के कार्य 10 करोड़ रुपये की घोषणा की है। जोधपुर शहर में भाटी चौराहा,जलजोग चौराहा व अन्य स्थानों पर अन्डर पास के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है।
उन्होंने कहा सरदारपुरा में सड़क निर्माण व इंटर लॉकिंग के कार्य के लिए 4 करोड़ रुपये की घोषणा, जोधपुर सहित 5 शहरों में पीपीपी मोड पर स्मार्ट पार्किंग निर्माण की योजना की जानकारी दी। डीएम आईसी परियोजना के तहत जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र के लिए लगभग 3 हजार 600 हेक्टेयर भूमि चरणबद्ध रूप से विकसित किये जाने की घोषणा जोधपुर के लिए बड़ी सौगात है।
आईटीआई में जोधपुर में मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड शुरू किया जाएगा।जोधपुर में नवीन मॉडल संदर्भ केन्द्र स्थापित किया जाएगा, जोधपुर स्थित स्टेट रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर में स्पेस गैलरी का निर्माण करवाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं,पूर्व सैनिकों की विधवाओं तथा उनके आश्रितों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण के लिए जोधपुर में मेजर शैतान सिंह कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की जायेगी।प्रदेश के सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों,वीरांगनाओं तथा उनके आश्रितों को विभिन्न सुविधायें एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके, इसके लिए जोधपुर एवं शेरगढ़ में इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्पलैक्स की स्थापना की जाएगी।इस अवसर पर संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया व जिला उपाध्यक्ष पवन आसोपा,जिला मीडिया प्रभारी डॉ.अजय त्रिवेदी व देहात दक्षिण के मीडिया प्रभारी मानाराम गर्ग उपस्थित थे।

Related posts:

You missed