मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा। कमिश्ररेट की विवेक विहार थाना पुलिस ने मादक पदार्थ प्रकरण में एक आरोपी को दो साल बाद बाड़मेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी मोगड़ा में एमडी ड्रग प्रकरण में फरार था।
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े गुरुवार को जोधपुर आएंगे
थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि तत्कालीन थानाधिकारी जितेंद्र सिंह द्वारा 28 मई 24 को मोगड़ा में एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया था। जिसमें एक मुल्जिम बाड़मेर के धोरीमन्ना निवासी रमेश कुमार उर्फ रामलाल उर्फ अनिल कुमार फरार चल रहा था। उसे बाड़मेर पुलिस ने एमडी ड्रग के प्रकरण में गिरफ्तार कर जेल भिजवा रखा था। आरोपी कमिश्ररेट में भी वांटेड होने से उसे अब जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाया गया है।
