Doordrishti News Logo

हत्या का आरोपी सात माह बाद पकड़ा गया,अब तक तीन गिरफ्तार

चौथे साथी की तलाश जारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हत्या का आरोपी सात माह बाद पकड़ा गया,अब तक तीन गिरफ्तार।कमिश्ररेट की करवड़ पुलिस ने हत्या के सात माह पुराने मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में दो आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए गए थे। अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए है। इनके चौथे साथी की तलाश जारी है। घटना गत साल 22 जुलाई की है।

बीएड की तैयारी कर ही छात्रा ने रूम में लगाया फंदा

थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि माणकलाव निवासी पप्पूराम पुत्र नैनाराम जाट और जवाहर नगर पीडियाल भोजासर के दिनेश पुत्र पेमाराम विश्रोई की तरफ से गत साल 22 जुलाई को संयुक्त रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि वे लोग अपनी बोलेरो कैंपर से माणकलाव से आ रहे थे। उनके साथ में माणकलाव का मुकेश पुत्र भल्ला राम जाट आदि सवार थे। यह लोग जब माणकलाव की सरहद में पहुंचे तब आरोपियों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी थी। जिससे गाड़ी पलट गई और मुकेश जाट की नीचे दबने से मौत हो गई। इस पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया था।
थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि प्रकरण में वांछित मुल्जिम जवाहर नगर पडियालनाडा भोजासर निवासी मांगीलाल पुत्र मानराम को अब गिरफ्तार किया गया है। इनके चौथे साथी की तलाश जारी है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026