पुलिस ने पोते को किया गिरफ्तार हत्या करना स्वीकारा
- सतलाना गांव में वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत प्रकरण
- शव को जलाने के लिए ले गया था -मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस ने पोते को किया गिरफ्तार हत्या करना स्वीकारा। निकटवर्ती लूणी तहसील के सतलाना गांव स्थित कुम्हारों की ढाणी में गुरुवार की तडक़े एक वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मौत के साथ उसके शव को जला दिया गया। मामले में पुलिस ने मृतका के पोते को कल डिटेन किया था। उसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है। दोपहर में शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया गया। आरंभिक पड़ताल में पोते ने दादी से मारपीट की बात को स्वीकारा है। झगड़ा पैसों को लेकर होना सामने आया है।
लूणी थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि सतलाना गांव में कुम्हारों की ढाणी आई है। यहां पर 85 साल की वृद्धा पेंपी देवी प्रजापत दो पोते-पोतियों के साथ रहती थी। उसके पांच छह पोते है। तीन-चार बेटे है। गुरुवार की दोपहर में सूचना मिली कि पेंपी देवी की हत्या कर शव को जला दिया गया है। इस पर पुलिस की टीम वहां पहुंची।थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि पेंपी देवी के शव को कब्जे में लिया गया था और एफएसएफ टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम द्वारा मौके पर साक्ष्य जुटाए गए।
राजस्थान न्यू हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकीं: सायरन बजा
मृतका के एक बेटे नत्थाराम ने अपने भतीजे सुरेश प्रतापत पुत्र बुधाराम पर हत्या किए जाने का संदेह जताया और रिपोर्ट दी। आरोप है कि पेंपी देवी के साथ गुरूवार की तडक़े मारपीट की गई जिससे उसकी मौत हो गई और शव को पोते सुरेश ने जला दिया।
थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि शव का आज एम्स अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। पोते सुरेश को कल पुलिस ने डिटेन किया था, जिसे आज हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
