लाइंस क्लब वेस्ट शक्ति ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लाइंस क्लब वेस्ट शक्ति ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाइंस क्लब वेस्ट शक्ति जोधपुर द्वारा महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल राजमहल चौपासनी हाउसिंग बोर्ड अठारह सेक्टर में तिरंगा फहराया गया। क्लब की अध्यक्ष लायन प्रेमलता दवे ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। सभी ने राष्ट्रीय गान गा कर देश प्रेम को प्रदर्शित किया।
राष्ट्रीय चेतना और उल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस समारोह
कार्यक्रम में क्लब की सदस्या मधु मेहता,सचिव कांता सुराना,डॉ. विजयलक्ष्मी,उषा सिंघवी ने भाग लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेमलता दवे ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस का महत्व समझाया। स्कूल के प्रधानाध्यापक देवीलाल एवं स्टाफ का कार्यक्रम में सराहनीय सहयोग रहा। भामाशाह सूरज लड्डा की ओर से स्कूल के सभी बच्चों एवं उपस्थित सभी गणमान्य लोगों को लड्डू वितरित की गई।
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

