वॉक एन्ड रन में उत्साह से लिया भाग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वॉक एन्ड रन में उत्साह से लिया भाग। उत्तराखण्ड जन उत्थान समिति व विंग कमांडर देवी प्रसाद जुयाल द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं योग,प्राणायाम व दौड़ लगा कर स्वस्थ रहने के उद्देश्य से रविवार 25 जनवरी को शहीद प्रदीप सिंह पटवाल मार्ग,बासनी में वॉक एन्ड रन-2026 आयोजित की गयी।

समिति अध्यक्ष संजीव सिह रावत ने बताया कि वर्तमान सामाजिक परिवेश में व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिये योग,प्राणायाम व दौड़ को अपने दैनिक जीवन में अवश्य शामिल करना चाहिए। इसी संदेश के साथ समिति के इस कार्यक्रम में समाज के युवाओं के साथ साथ वरिष्ठ जन व मातृशक्ति ने भी खूब उत्साह से भाग लिया।

श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया बसंतोत्सव

रावत ने बताया कि समिति द्वारा यह स्वास्थ्यपरक कार्यक्रम विंग कमांडर देवी प्रसाद जुयाल के सहयोग से सन 2024 में शुरू किया गया था,जिसे अब हर वर्ष आयोजित किया जाता है। समिति महासचिव आनन्द सिंह बिष्ट ने बताया कि कार्यकम का शुभारम्भ शहीद प्रदीप सिंह पटवाल के बलिदान को याद करते हुए उनकी पट्टिका पर वरिष्ठ जन नत्थी सिंह बिष्ट,कैलाश चन्द्र शर्मा,हरिकृष्ण चमोली व खजानचंद तिवारी ने माल्यार्पण कर किया।

उन्होंने बताया कि ब्लैक बेल्ट अक्षय पाण्डे ने योग व प्राणायाम करवाया। तत्पश्चात दौड़ का आगाज किया गया। वॉक एन्ड रन के बाद रेखा पंवार व हरिकृष्ण चमोली ने भजन प्रस्तुतियां दी तथा कोरियोग्प्रफर ने सामूहिक उत्तराखण्डी नृत्य करवाया।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026