खुलासा: पारिवारिक कलह के चलते घर में चोरी की सूचना झूठी निकली

40 तोला सोना,1.5 किलो चांदी व 7.5 लाख रुपए की चोरी की घटना पर पुलिस की कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खुलासा: पारिवारिक कलह के चलते घर में चोरी की सूचना झूठी निकली।करीब एक सप्ताह पूर्व राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुई 40 तोला सोना,1.5 किलो चांदी व 7.5 लाख रुपए की चोरी की घटना झूठी निकली है। पारिवारिक कलह के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया था।

थानाधिकारी रविन्द्र पाल सिंह ने बताया कि 19 जनवरी को रामराज नगर सेक्टर दो 39 ए निवासी महेन्द्रसिंह पुत्र स्व.गंगासिंह ने लिखित रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि 18 जनवरी को शाम के समय परिवार सहित घरेलु कार्य होने पर केरू चले गए थे। अगले दिन 19 जनवरी को दोपहर के समय वापस अपने घर आए तो घर से करीब 40 तोला सोना तथा 1.5 किलो चांदी और करीब 7.5 लाख रुपए व सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी मिले।

रेलवे वर्कशॉप फुटबॉल में आरबी मैड्रिड चैंपियन

पुलिस ने यह मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात को गम्भीरता से लेते हुए मोके पर एमओबी की टीम को बुलवाकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करवाया गया। थानाधिकारी द्वारा टीम का गठन किया गया। जिस पर टीम द्वारा मानवीय आसूचना संकलन कर, घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों से कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मकान के मुख्य दरवाजे का ताला का प्रथम दृष्टया बलपूर्वक टूटना नहीं पाया गया जिस पर टीम द्वारा घर के प्रत्येक सदस्यों से अद्यतन मनोवेज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो पता चला कि आपसी गृह कलह के कारण घर पर सामान व कपड़ों को अस्त व्यस्त कर चोरी का रूप देकर अपने गांव चले गए थे।

प्रकरण दर्ज करवाने के पश्चात प्रार्थी महेन्द्रसिंह को ज्ञात हुआ कि परिवार के सदस्यों द्वारा बिना जानकारी के बैंक से गोल्ड लोन लिया है। अनुसन्धान में यह भी पाया गया कि सोने के जेवरात पर अलग अलग बैंको से गोल्ड लोन ले रखा है।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026