Doordrishti News Logo

मादक पदार्थ रखने और बेचने वालों को पुलिस ने पकड़ा चार प्रकरण दर्ज

अफीम,गांजा और डोडा पोस्त जब्त,डेयरी की दुकान में भी बेचा रहा था मादक पदार्थ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मादक पदार्थ रखने और बेचने वालों को पुलिस ने पकड़ा चार प्रकरण दर्ज। कमिश्ररेट पुलिस ने शुक्रवार को मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चला कर चार प्रकरण अलग अलग थानों में दर्ज किए। अफीम,डोडा पोस्त और गांजे आदि मादक पदार्थ जब्त करने की कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाए गए।

घर और सार्वजनिक स्थल पर मादक पदार्थ का सेवन करते दस लोग गिरफ्तार

बासनी थानाधिकारी नितिन दवे को मुखबिरी सूचना मिली, सालावास रोड पर की एक डेयरी एवं मावा भंडार में अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचा जाता है। इस पर मय जाब्ते के वहां रेड दी गई। पुलिस ने संचालक भवाद करवड़ हाल पुनीत नगर नयापुरा मंडोर निवासी प्रमोद को गिरफ्तार कर वहां से 2.593 ग्राम डोडापोस्त,715 ग्राम गांजा और 251 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया। उससे अब अग्रिम पड़ताल जारी है।

दूसरी तरफ सूरसागर थाने के एसआई पाबूदान सिंह ने रावटी क्षेत्र में विशाल नाम के शख्स को पकड़ा और 63 ग्राम गांजा जब्त किया। आरोपी कच्ची बस्ती रावटी क्षेत्र का रहने वाला है। इधर सरदारपुरा पुलिस थाने के एसआई विश्राम मीणा ने रेलवे स्टेशन रोड एमजीएच मोर्चरी के सामने सुलभ कॉम्पलैक्स के पास में बिहार के खगडिया निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार 44.2 ग्राम गांजा जब्त किया। जबकि महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने कृषि मंडी गेट के पास में गुना एमपी के अजय नाम के शख्स से 6 गांजा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया।

Related posts:

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में लगाया रक्तदान शिविर

April 30, 2026

निजी अस्पताल में महिला की मौत: परिजन का डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप

April 29, 2026