अवैध रूप से शराब रखने व बेचने वालों पर शिकंजा:12 से ज्यादा गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध रूप से शराब रखने व बेचने वालों पर शिकंजा:12 से ज्यादा गिरफ्तार।कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध रूप से देशी अंग्रेजी शराब रखने और बेचने वालों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया। 12 से ज्यादा लोगों को आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर केस दर्ज किए।
मथानिया थाने के एसआई चन्द्र किशोर ने रामकुटिया मथानिया क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेच रहे राकेश को गिरफ्तार कर बेचने को रखे देशी शराब के 48 पव्वे जब्त किए। लूणी थाने के हैड कांस्टेबल जगदीश ने धुंधाड़ा क्षेत्र में माणक को पकड़ा और 48 पव्वे देशी शराब जब्त की।
इसी तरह कुड़ी भगतासनी थाने के एएसआई मोती सिंह ने सेक्टर 8 में विपिन कुमार से 50 पव्वे जब्त किए। बोरानाड़ा थाने के हैड कांस्टेबल जय सिंह ने वैलांस सिटी के पास कृष्ण लीला नगर बोरानाडा में भवानी सिंह सेे 48 पव्वे जब्त किए। इधर माता का थान थाने के एसआई हरखाराम ने भवानी रेस्टोरेंट केंट के सामने परबत सिंह को पकड़ा और 30 देशी पव्वे जब्त किए। करवड़ थाने के हैड कांस्टेबल पुरखाराम ने करवड़ में जसवंत सिंह से 30 पव्वे जब्त किए।
एक दर्जन से ज्यादा जुआरी पकड़े
झंवर थाने के एएसआई महेन्द्र सिंह ने खाटावास गांव में भोमाराम से अवैध शराब जब्त की,जबकि सदर कोतवाली थाने के एएसआई नेमीचंद ने शुभम कॉम्पलेक्स के पास सचिन को पकड़ा और देशी शराब जब्त की। विवेक विहार थाने के एएसआई सुखदास ने अवैध रूप से शराब बेच रहे अंकुर को गिरफ्तार कर बेचने को रखी अवैध शराब जब्त की। एयरपोर्ट थाने के हैड कांस्टेबल राजकुमार ने सांसी कॉलोनी में हथकढ़ी शराब के साथ गीता को पकड़ा। महामंदिर थाने के एएसआई सुरेशचन्द ने भदवासिया क्षेत्र में नैनी देवी से हथकड़ी शराब जब्त की।
चाकू सहित युवक गिरफ्तार
एयरपोर्ट थाने के हैड कांस्टेबल श्रवणराम ने पोलो मैदान वाली रोड पर चाकू लेकर घूम रहे सोनू सांसी को पकड़ा और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्रकरण बनाया।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

