मसूरिया बाबा मंदिर में माघ बीज पर उमड़ा आस्था का सैलाब

51 जोत की महाआरती से गूंज उठा प्रांगण

​जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मसूरिया बाबा मंदिर में माघ बीज पर उमड़ा आस्था का सैलाब। सूर्यनगरी के मसूरिया स्थित लोक देवता बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ के मंदिर में माघ बीज का पर्व मंगलवार को श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा।

​मंदिर अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने बताया कि माघ बीज के पावन अवसर पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:15 बजे भव्य महाआरती के साथ हुई। इस दौरान 51 जोत से बाबा की आरती की गई और पंचामृत से विशेष अभिषेक किया गया। मंदिर प्रांगण और निज मंदिर की विशेष फूल मंडली और आकर्षक सजावट ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

जोधपुर-बिलाड़ा पैसेंजर गुरुवार से 110 दिन आंशिक रद्द

​शाम को 6 बजे संध्या आरती के समय माहौल और भी भक्तिमय हो गया। आरती के पश्चात बाबा को भोग लगाकर 251 किलो मावा के पेढ़े का महाप्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। दिन भर चले इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने दर्शन लाभ लिया और खुशहाली की कामना की।

Related posts:

विशाखापट्टनम गाड़ी से 5.21 लाख का 10.430 किग्रा.गांजा बरामद

July 27, 2026

कारगिल विजय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान का अमर प्रतीक-राज्यपाल

July 27, 2026

कुड़ी भगतासनी में 98.98 लाख के विद्यालय भवन का शिलान्यास

July 27, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिशु एवं बालिका गृह का किया निरीक्षण

July 27, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया मण्डोर व कायलाना का अवलोकन

July 27, 2026

तीनों विधानसभा के बूथों पर सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

July 27, 2026

आत्मजागरण का मार्ग प्रशस्त करने की सशक्त जीवनदृष्टि है सत्संग-राज्यपाल

July 27, 2026

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का सावन महोत्सव 16 अगस्त को

July 27, 2026

एसी से निकल रहे पानी को लेकर परिवार पर हमला

July 26, 2026