Doordrishti News Logo

कपड़े उतार कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 12 लाख ऐंठे

ठेकेदार नाबालिग पुत्र का आर्थिक शोषण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कपड़े उतार कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 12 लाख ऐंठे।कमिश्ररेट के जिला पूर्व माता का थान क्षेत्र में एक ठेकेदार पुत्र का आर्थिक शोषण किया गया। नाबालिग के कपड़े उतार कर उसे ब्लैकमेल कर 12-13 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। अब पुलिस में इस बाबत केस दर्ज हुआ है। घटना गत साल अप्रैल से लेकर अब तक की है। पुलिस ने पड़ताल आरंभ की है।

पुलिस ने किए 105 खोए मोबाइल बरामद

पीडि़त बालक के दोस्त के दोस्तों ने यह कारस्तानी की है। आशंका बनी है कि वे भी नाबालिग हो सकते हैं।
माता का थान थानाधिकारी शफीक मोहम्मद ने बताया कि 15 साल के नाबालिग से यह घटना हुई है। गत साल अप्रैल में बालक को उसका दोस्त साथ लेकर गया था। बाद में वह उसके दोस्त के दोस्तों से मिला था। जिस पर उन लोगों ने उसके कपड़े उतार कर वीडियो बना दिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। सात आठ माह के बीच मेें उससे 12-13 लाख रुपए ऐंठ लिए गए।

बच्चे का पिता ठेकेदारी करता है। ऐसे में पैसा भी घर ही रहता था। वह चोरी छुपे पैसे बदमाशों को दे देता था। आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। वे भी नाबालिग हो सकते हैं,फिलहाल केस दर्ज किया गया है,अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026