हर्षोल्लास से मनाया क्रिसमस
बच्चों व बुजुर्गों में दिखा उत्साह
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हर्षोल्लास से मनाया क्रिसमस। एसएम चर्च में शुक्रवार को क्रिसमस सेलिब्रेशन के तहत क्रिसमस ट्री कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रत्येक सदस्य को पादरी ने उपहार दिए,जिससे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के चेहरे खुशी से खिल उठे।
समारोह की शुरुआत रेव्ह.अमित कुमार श्रेष्ठ एवं रेव्ह.अविनाश मैसी द्वारा प्रार्थना के साथ की गई। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सांता क्लॉज की भूमिका निभा रहे सिल्वेस्टर स्टेनली थे। कार्यक्रम का संचालन नवीन पॉल एवं सुशील हाबिल ने किया।
नवीन पॉल ने बताया कि इस अवसर पर मीनल बेंजामिन ने सेंट एंड्रयूज हॉल कमेटी के सदस्यों के लिए भी इनाम प्रायोजित किए। इसके साथ ही पीवाईएससी के जवानों ने भी क्रिसमस ट्री मनाते हुए इनाम वितरित किए।
इसी क्रम में शनिवार को मसीही समाज की ओर से सेंट एंड्रयूज हॉल में क्रिसमस स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया,जिसमें बच्चों,युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गईं। युवाओं ने तीन टांग वाली दौड़ में विशेष उत्साह दिखाया। इस दौरान फ्लैट रेस,बॉल थ्रो,फ्रॉग रेस,रिले रेस,शॉटपुट,रस्साकशी एवं म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं,जिनमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिताओं का विशेष आकर्षण 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों की रेस रही, जिसमें दोनों टीमें विजेता रहीं। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप खिलौने एवं चॉकलेट वितरित किए गए।
मेहंदी से किया हथेलियों पर भारतीय सेना के अदम्य शौर्य का चित्रण
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न झूले एवं खाने-पीने की स्टॉल्स भी लगाई गईं। आयोजन को सफल बनाने में चर्च की पास्ट्रेट कमेटी,यूथ फेलोशिप एवं महिला विंग का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता प्रभारी के रूप में नवीन पॉल,सुशील हाबिल,विजेश कुमार, अमित बेंजामिन,सैमसन मैसी, सैमुअल मैसी,वीजे कैनेडी,रॉबिंसन विलियम,रवि जॉन,अमित पॉल, पवन जेम्स,सिल्वेस्टर स्टेनली, मैक्सवेल राव,आशीष लाल,ग्लोरी लाल,अनीता नेल्सन,शिखा डी. लाल,ज्योति इनोसेंट,अर्पिता विलियम एवं सविता मानकी ने सेवाएं दीं। चर्च के पादरी अमित कुमार श्रेष्ठ ने प्रभु की प्रार्थना के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन किया।
