Doordrishti News Logo

स्कूली छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्कूली छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण। पुलिस आयुक्तालय के महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र द्वारा स्वर वन्दना एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरानाडा में साप्ताहिक आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया।

चोरी के विद्युत तार खरीदने वाले कबाड़ी को पकड़ा

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस परामर्श एवं सहायता केन्द्र के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमृत लाल जीनगर थे। समारोह में विद्यालय में अध्ययनरत छात्रात्रों ने मास्टर ट्रेनर सुशीला व निर्मला द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण में सिखाए गए पंच,ब्लॉक, किक्स व सरल रक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया। इस दौरान एडीसीपी अमृतलाल जीनगर ने प्रशिक्षणार्थी बालिकाओं की हौसला अफजाई करते हुए उनको सभी तकनीकों का नियमित अभ्यास करने की सलाह दी।

समापन समारोह में विद्यालय के डायरेक्टर शंकरलाल मेवाड़ा, महेन्द्र जाजड़ा व प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र के मास्टर ट्रेनर्स सुशीला, निर्मला व प्रभारी अधिकारी अमृत लाल जीनगर को विद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाने के धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts:

823 करोड़ रुपए से लूणी-मारवाड़ रेलखंड होगा डबल,डीपीआर भेजा रेलवे बोर्ड को

April 15, 2026

मेड़तारोड में 60 करोड़ से विकसित हो रहा राजस्थान का पहला मेमू रेलवे शेड

April 15, 2026

तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित

April 14, 2026

डॉ.सावित्री डागा को भावांजलि

April 14, 2026

अम्बेडकर जयंती पर एमडीएमएच में रक्तदान शिविर आयोजित

April 14, 2026

टीटीई की ईमानदारी से महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित मिला

April 14, 2026

देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्...

April 14, 2026

पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के लिए मुख्य सचिव को दिया ज्ञापन

April 14, 2026

कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

April 14, 2026