कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, फायरमैन चोटिल

  • सुबह लगी आग दोपहर में जाकर काबू
  • सात घंटे तक चली मशक्कत
  • एक दर्जन से ज्यादा दमकलें दौड़ती रही आग को बुझाने को
  • विस्फोट से दहला कबीर नगर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग,फायरमैन चोटिल। शहर के निकट सूरसागर स्थित कबीर नगर एरिया में आज सुबह सात बजे एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लिया और चहुंओर धुआं ही धुआं नजर आया। आग की लपटें काफी दूर तक नजर आई।

सूचना मिलने के साथ ही पुलिस प्रशासन और दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। एक एक कर दर्जन भर गाडिय़ां आ गई। दोपहर डेढ़ बजे तक आग पर पूर्ण काबू पाया गया। आग बुझाने के समय एक फायरमैन भी नीचे गिरने से चोटिल हो गया, जिसे एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। कबाड़ गोदाम में प्लास्टिक सामान के साथ खाली सिलेण्डर रखे हुए थे जो बाद में आग की चपेट में आकर विस्फोट करने लगे। गनीमत रही कि आस पास की बस्ती को आग की चपेट में नहीं आई अन्यथा और भी बड़ा हादसा हो सकता था।

सुबह सवा सात बजे आग लगने की सूचना 
क्षेत्रवासियों का कहना है कि कबीर नगर में सुबह सवा सात बजे के आसपास इस कबाड़ गोदाम में आग की जानकारी हुई थी। जिसके बाद कबीर नगर में चहुंओर धुआं ही धुआं नजर आया। फिर आग की लपटें नजर आने लगी। बाद में पुलिस और दमकल स्टेशनों को कॉल कर बुलाया गया। सूरसागर,राजीव गांधी नगर और प्रतापनगर पुलिस के साथ एसीपी प्रतापनगर रविंद्र बोथरा खुद वहां पहुंचे। बाद में आरएसी का जाब्ता भी बुलाया गया।

स्कूली छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

कबाड़ गली में रास्ता था सकड़ा 
कबाड़ गली में रास्ता सकड़ा हो रखा था। लोगों ने अपने वाहनों के साथ बाहर कबाड़ भी जमा कर रखा था। तब क्षेत्रवासियों ने वाहनों और कबाड़ का हटाकर दमकलों को रास्ता दिया। जिससे दमकलों को आने जाने में रास्ता बना।

एक दर्जन से ज्यादा दमकलें पहुंची
आग को काबू करने के लिए बासनी, शास्त्रीनगर,नागौरी गेट और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड से दमकलें आई। तकरीबन एक दर्जन दमकलें आग को काबू करने में जुटी। कई फेरोंं के बाद दोपहर में डेढ़ बजे बाद आग को पूर्णत काबू किया जा सका। धुआं निकलना जारी रहा।

दूसरी बार लगी आग 
एसीपी प्रतापनगर रविंद्र बोथरा ने बताया कि इस गोदाम में यह दूसरी बार आग लगी है। आस पास के एरिया में अतिक्रमण भी हो रखा है, इसके लिए नगर निगम को कहा गया है,ताकि क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त कराया जा सका। आज दमकलों को भी आने जाने में दिक्कत हुई मगर बाद में रास्ते से वाहनों को हटाया गया।

धमाकों की आवाज से दहला कबीर नगर 
क्षेत्रवासियों का कहना था कि आग की भीषण का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां कबाड़ में खाली सिलेण्डर भी रखे हुए थे जो फटने लगे और धमाकों की आवाज आने लगी थी। पुलिस का कहना है कि धमाकों की आवाज भी सुनाई दी मगर वे सिलेण्डर फटे ऐसा नहीं था। प्लास्टिक ड्रम आदि भी फटने पर आवाज आती है। आस पास की बस्ती का आग की चपेट में आने बचाया गया है।

बस्ती में है कागज गत्तों की फैक्ट्रियां,कबाड़ के गोदाम 
आस पास के लोगों का कहना है कि यहां पर काजग गत्तों की फैक्ट्रियां भी हैं,साथ ही कई लोगों ने कबाड़ गोदाम बना रखे हैं। गनीमत रही कि दमकलों ने समय पर आकर आग को काबू कर लिया अन्यथा और भी बड़ा हादसा हो सकता था।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026