लंबे समय से फरार व कई जिलों में वांछित वाहन चोर गिरफ्तार
- विभिन्न धाराओं में 19 मामले है दर्ज
- जेल भिजवाया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लंबे समय से फरार व कई जिलों में वांछित वाहन चोर गिरफ्तार। शहर की राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने तीन प्रकरणों में स्थायी वारंटी व आले दर्जे के वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। वह बाड़मेर जिले के पुलिस थाना शिव का हिस्ट्रीशीटर भी है जो कई प्रकरणों में वांछित है।
मारपीट और पत्थरबाजी के चार आरोपी गिरफ्तार
थानाधिकारी रविन्द्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के निर्देशानुसार व डीसीपी पश्चिम विनित कुमार बंसल के निकटतम सुपरविजन में एसीपी प्रतापनगर रविन्द्र बोथरा द्वारा थानाधिकारी टीम बनाई गई थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना हाजा के विभिन्न प्रकरणों मे वांछित स्थायी वारंटी पुलिस थाना शिव, जिला बाड़मेर निवासी ओंकारसिंह पुत्र तनसिंह कोटडा को गिरफ्तार किया गया है।
अनुसंधान के बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। अभियुक्त आले दर्जे का वाहन चोर है जो पिछले काफी समय से फरारी काट रहा था। उसके विरूद्ध विभिन्न धाराओं में कुल 19 प्रकरण दर्ज है। वह अन्य जिलों में भी वांछित है।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

