जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे महिला चेंज व बेबी फीडिंग रूम

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित होंगी विशेष सुविधाएं

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे महिला चेंज व बेबी फीडिंग रूम। महिला यात्रियों एवं छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा जोधपुर रेलवे स्टेशन पर महिला चेंज रूम तथा बेबी फीडिंग रूम की सुविधा विकसित की जा रही है।
इस पहल से स्टेशन पर महिलाओं को सुरक्षित,स्वच्छ एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध होगा।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लगभग 474 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित हो रहे जोधपुर रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर ये सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। योजना के अनुसार प्रथम तल पर लेडीज/चेंजिंग रूम तथा भूतल पर बेबी फीडिंग रूम का निर्माण किया जाएगा।

पीपा क्षत्रिय समाज के कलैण्डर का विमोचन

डीआरएम ने बताया कि इन कक्षों में महिलाओं की गोपनीयता,सुरक्षा एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बेबी फीडिंग रूम में माताओं के लिए बच्चों को दूध पिलाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए उपयुक्त एवं सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि यात्री सुविधाओं के उन्नयन के तहत संबंधित निर्माण कार्य पूर्ण होते ही इन सुविधाओं को शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा तथा इनके नियमित रख रखाव,साफ-सफाई एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

स्टेशन पर महिलाओं को परिवार अनुकूल वातावरण मिलेगा:-
इन सुविधाओं के प्रारंभ होने से जोधपुर रेलवे स्टेशन को महिला एवं परिवार अनुकूल स्टेशन के रूप में और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed