गर्भसंस्कार पर 15 दिवसीय सेमी ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गर्भसंस्कार पर 15 दिवसीय सेमी ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू। डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयुर्वेद के स्नातकोत्तर स्त्रीरोग एवं प्रसूति तंत्र विभाग तथा समवर्धिनी न्यास,नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में “गर्भोपक्रम 2025” के अंतर्गत 15 दिवसीय सेमी ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स ऑन गर्भसंस्कार का उद्घाटन मंगलवार को ऑनलाइन किया गया।
उद्घाटन सत्र में कुलगुरु प्रो.(वैद्य) गोविन्द सहाय शुक्ल ने पाठ्यक्रम को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस कोर्स से प्रतिभागियों को सर्वोत्तम शैक्षणिक एवं व्यवहारिक लाभ प्राप्त होंगे।
समवर्धिनी न्यास,नई दिल्ली की गर्भसंस्कार काउंसलर डॉ.श्वेता डांगरे ने एपिजेनेटिक्स एवं गर्भधारण की वैज्ञानिक विधियों पर ऑनलाइन व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि गर्भसंस्कार न केवल गर्भस्थ शिशु के शारीरिक विकास,बल्कि उसके मानसिक,भावनात्मक एवं बौद्धिक निर्माण का भी आधार है। इस प्रकार का प्रशिक्षण स्वस्थ, सुसंस्कृत और जागरूक भविष्य पीढ़ी के निर्माण में अत्यंत सहायक है।
डॉ.सविता विश्नोई,असिस्टेंट प्रोफेसर ने पाठ्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह कोर्स गर्भवती माताओं के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के संरक्षण हेतु आयुर्वेद आधारित विधियाँ,आहार-विहार,योग,संगीत, मनोवैज्ञानिक मार्गदर्शन और संस्कारों का समन्वित एवं वैज्ञानिक अध्ययन प्रदान करेगा।
अंत में प्राचार्य प्रो.चंदन सिंह ने सभी अतिथियों,प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.दिव्या शर्मा,असिस्टेंट प्रोफेसर ने किया। डॉ हेमन्त कुमार मेनारिया असिस्टेंट प्रोफेसर ने सहयोग दिया।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य,स्नातकोत्तर अध्येता एवं कोर्स के प्रतिभागी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित थे।
Related posts:

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

